क्या ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के बाद कार्तिक के लिए दुल्हन ढूंढेंगे करण जौहर? खुद कही ऐसी बात
Kartik Aaryan-Karan Johar Video: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर आज गुरुवार को एक इवेंट में रिलीज हुआ है। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और करण जौहर भी पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने कहा कि वे बहुत बड़े मैचमेकर हैं।
विस्तार
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। आज 18 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर एक भव्य इवेंट में जारी हुआ, जहां कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ करण जौहर भी पहुंचे। इस दौरार तीनों सेलेब्स ने कई दिलचस्प बातें कीं। इसके अलावा करण जौहर ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज के बाद वे कार्तिक के लिए परफेक्ट मैच ढूंढने में मदद करेंगे। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा?
पार्टनर ढूंढ रहे हैं कार्तिक आर्यन!
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे हंसते हुए कहते हैं, 'मैं हुकअप कल्चर में यकीन नहीं करता हूं। मैं 90s का हूं। मैं ढूंढ रहा हूं रोमांस'। इसके बाद करण जौहर ने कार्तिक की बात पर रिएक्शन दिया और कुछ ऐसा कहा कि सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।
कार्तिक आर्यन के लिए परफेक्ट मैच ढूंढेंगे करण जौहर
करण जौहर ने कहा, 'मैं खुश हूं कि आप ढूंढ रहे हो। मैं तो अपनी ब्लेसिंग दूंगा। आप ढूंढो'। इसके बाद पैप्स ने करण जौहर से कहा कि आप भी कार्तिक की हेल्प करो। इस पर करण ने कहा, 'मैंने बहुत शादियां कराई हैं। काफी जानकारी आपके पास आती हैं, काफी आती भी नहीं हैं। मैं बहुत बड़ा मैचमेकर हूं। सीमा आंटी से भी बेहतर कर सकता हूं। आज से ये (कार्तिक) मेरी जिम्मेदारी हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद मैं आपकी 'सीमा आंटी' बनूंगा'। आपको बता दें कि सीमा तपारिया मशहूर इंडियन मैचमेकर हैं।
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का हिस्सा क्यों बने कार्तिक और अनन्या?
इसी इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे से फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर सवाल किया गया। अनन्या ने कहा, 'मुझे इस तरह की फिल्में बहुत पसंद हैं। इस तरह की ज्यादातर फिल्में करण जौहर ने लिखी हैं। इस फिल्म की लाइन्स करण जौहर ने लिखी हैं। दूसरा काफी मजा आया काम करके। सबकुछ परफेक्ट था'। कार्तिक आर्यन ने कहा, 'रियल लाइफ में रोमांस नहीं मिल रहा तो ऑनस्क्रीन ढूंढ रहा हूं। किस्से ही चलते रहते हैं'।
