फिल्मी सितारे अपनी व्यस्त जिंदगी के जाने जाते हैं। वह अपने काम को लेकर इतना व्यस्त रहते हैं कि कई बार तो वह अपने परिवार और दोस्तों के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं। इस सूरत में इन कलाकारों के लिए सोशल मीडिया एक वरदान की तरह है, जिसके माध्यम से वे लगातार अपने दोस्तों और चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। कई बार सोशल मीडिया से बढ़ी नजदीकियां असल जिंदगी में भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन की नई दोस्ती के शगूफे पढ़े जा रहे हैं।
{"_id":"5daecb948ebc3e014c4b7611","slug":"kartik-aaryan-and-katrina-kaif-social-media-chemistry-goes-viral-commented-each-other-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ के बीच नजर आई दिलचस्प 'इंस्टा केमिस्ट्री'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ के बीच नजर आई दिलचस्प 'इंस्टा केमिस्ट्री'
Tue, 22 Oct 2019 06:16 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 22 Oct 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Katrina Kaif
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
katrina kaif
- फोटो : instagram
दरअसल हाल में कार्तिक आर्यन ने फराह खान की लंच पार्टी की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह कृति सैनन, पूजा हेगड़े, अनन्या पांडे और फराह खान के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थें। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, लोखंडवाला वुमन ऑफ द ईयर 2019। जिसके बाद अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कमेंट करते हुए लिखा, सुंदरियां।
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
पिछली बार भी जब कार्तिक ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने विज्ञापन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो कटरीना कैफ ने रोहित बेस्ट हैं लिखते हुए दिल का इमोजी भेजा और टीवीसी के निदेशक, रोहित धवन (वरुण धवन के भाई) को बधाई दी। सिर्फ कैटरीना ही नहीं बल्कि कार्तिक भी कटरीना की पोस्ट पर कमेंट करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल में जब अभिनेत्री ने अपना मेकअप ब्रांड लॉन्च किया तो कार्तिक आर्यन ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि कटरीना और कार्तिक ने अभी तक स्क्रीन साझा नहीं किया है लेकिन दोनों एक्टर्स का इंस्टाग्राम पर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करना दोनों की बीच खास केमिस्ट्री होने का इशारा करती है। एक चैट शो में कार्तिक आर्यन ने कहा था कि अगर उन्हें किसी एक्ट्रेस को अपने बच्चों के मां के रूप में देखना हो तो वह कटरीना कैफ होंगी। इन दिनों जहां कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 2 तो वहीं कैटरीना, सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों की केमिस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए।
पढ़ें: बालिका वधु की पूर्व अभिनेत्री ने सिद्धार्थ शुक्ला की खोली पोल, बोलीं-गलत ढंग से छूते, डबल मीनिंग...
पढ़ें: बालिका वधु की पूर्व अभिनेत्री ने सिद्धार्थ शुक्ला की खोली पोल, बोलीं-गलत ढंग से छूते, डबल मीनिंग...