फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 करोड़ के पार होने के बाद भी जारी है 'वॉर' की रफ्तार, 20वें दिन तक इतने करोड़ हुआ कलेक्शन

Tue, 22 Oct 2019 05:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 22 Oct 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Tiger Shroff starrer War Day 20 box office collection
war teaser - फोटो : Twitter

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन से अधिक हो चुका है और फिल्म अब भी सिनेमाघर में न सिर्फ टिकी हुई है बल्कि कमाई भी कर रही है। बता दें कि वॉर ने अभी तक कुल 303.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Hrithik Roshan and Tiger Shroff starrer War Day 20 box office collection
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फिल्म वॉर ने पहले ही दिन कमाई में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  बता दें कि 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म वॉर, सुल्तान और टाइगर जिंदा है के बाद यशराज फिल्म्स की तीसरी फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।  

Hrithik Roshan and Tiger Shroff starrer War Day 20 box office collection
war film - फोटो : amar ujala

वैसे 300 करोड़ के क्लब की बात करें तो वॉर के अलावा इस लिस्ट में सात और हिंदी फिल्मों का नाम है। वहीं बाहुबली को मिलाकर यह आंकड़ा आठ का हो जाता है जो हिंदी भाषा में 500 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इकलौती फिल्म है। इस लिस्ट में अभी तक  पीके बजरंगी भाईजान सुल्तान दंगल टाइगर जिंदा है पद्मावत  और संजू का नाम  शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Tiger Shroff starrer War Day 20 box office collection
War, Kabir Singh - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के पास रहा है। कबीर सिंह ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में 22वें दिन तक आकर 250 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Hrithik Roshan and Tiger Shroff starrer War Day 20 box office collection
the sky is pink, war - फोटो : social media

वहीं वॉर के अलावा बाकी हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें तो बता दें कि प्रियंका की द स्काई इज पिंक ने कुल 15.15 करोड़ रुपये और सैफ अली खान की लाल कप्तान ने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पढ़ें: पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में हेमा मालिनी का खुलासा, कहा- मैं नहीं चाहती थी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed