{"_id":"5daeebf78ebc3e01630905c5","slug":"tiktok-star-priyanka-kandwal-aka-madhubala-new-song-aaiye-meharbaan-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiktok पर 'आइए मेहरबां' कह लोगों को दीवाना बना रहीं 'मधुबाला', वीडियो देख फर्क भूल जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiktok पर 'आइए मेहरबां' कह लोगों को दीवाना बना रहीं 'मधुबाला', वीडियो देख फर्क भूल जाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Oct 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टिकटॉक की 'मधुबाला'
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हू-ब-हू मधुबाला की तरह दिखने वाली प्रियंका कंडवाल (Priyanka Kandwal) इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। लोग इन्हें टिकटॉक की मधुबाला (Madhubala Of TikTok) भी कहने लगे हैं। प्रियंका अक्सर पुराने हिंदी गानों की लिप्सिंग करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
2 of 6
टिकटॉक की 'मधुबाला'
- फोटो : instagram
प्रियंका ने जो ताजा वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर पर डाला है, उसमें वो मधुबाला के लोकप्रिय गीत 'आइए मेहरबां' पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। प्रियंका का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर उन्हें आज की मधुबाला बता रहे हैं। इस गाने पर मधुबाला बनीं प्रियंका का क्यूट अंदाज देखने लायक है।
प्रियंका टीवी के कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका ने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'माहिरा खान रिपोर्टिंग' में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका टिक-टॉक पर अपने मधुबाला अंदाज के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह मधुबाला के स्टाइल में कई सॉन्ग और डायलॉग के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
priyanka kandwal
- फोटो : social media
इतना ही नहीं प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी मधुबाला लुक में फोटो शेयर करती हैं। मधुबाला की तरह दिखने की वजह से उनके टिकटॉक पर 60 हजार से ज्यादा फैन्स हैं। बता दें कि टिक-टॉक पर फिल्मी और क्रिकेट सितारों के हमशक्ल की लंबी लिस्ट है। कटरीना, करीना, अनुष्का, माधुरी से लेकर विराट कोहली तक के हमशक्ल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एलिना राय
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों कटरीना की हमशक्ल की तस्वीरें वायलर हुईं थीं । कटरीना की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है। एलिना के टिकटॉक प्रोफाइल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स कर रहे लोग, उन्हें कटरीना कैफ ही समझते हैं। एलिना राय अपने अकाउंट पर कटरीना का ड्रेसिंग स्टाइल कॉपी करते हुए फोटो पोस्ट करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।