{"_id":"5e4782008ebc3ee5c47e03c8","slug":"kartik-aaryan-breaks-his-own-record-with-love-aaj-kal-biggest-opening-film-with-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन को मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, लव आज कल ने इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन को मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, लव आज कल ने इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल ने बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन को पहली बार दहाई के अंकों में ओपनिंग लेने वाली फिल्म का कलाकार बना दिया है। कार्तिक आर्यन अब तक पांच हिट फिल्में दे चुके हैं लेकिन इनमें से किसी की भी ओपनिंग 10 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच सकी
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
अजय देवगन की फिल्म तानाजी और आदित्य रॉय कपूर व दिशा पाटनी की फिल्म मलंग से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करने उतरी लव आज कल को फिल्म की रिलीज से बने माहौल ने काफी फायदा पहुंचाया है। लोग शुक्रवार को भारी तादाद में रीयल लाइफ के लव पेयर को रील लाइफ में देखने पहुंचे। फिल्म हालांकि तीन हजार से भी कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है लेकिन फिर भी फिल्म ने पहले दिन जबर्दस्त ओपनिंग ली।
3 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
पहले दिन के कारोबार के लिहाज से कार्तिक आर्यन की ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले 2011 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म प्यार का पंचनामा ने पहले दिन सिर्फ 92 लाख रुपये कमाए थे। आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो कार्तिक की फिल्म पति पत्नी और वो उनके करियर की लव आज कल से पहले की सबसे बड़ी ओपनिंग रही जिसने रिलीज वाले दिन 9.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
कार्तिक की अन्य फिल्मों में लुका छिपी की ओपनिंग 8.01 करोड़ रुपये रही। कार्तिक की पहली सौ करोड़ी फिल्म प्यार का पंचनामा 2 ने पहले दिन सिर्फ 6.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं सोनू के टीटू की स्वीटी की पहले दिन की ओपनिंग सिर्फ 6.42 करोड़ रुपये रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।