फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Colection: पर्दे पर छाई सारा-कार्तिक की जोड़ी, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Sat, 15 Feb 2020 09:21 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Feb 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Arushi Sharma Starrer Film Love Aaj Kal Box Office Colection Day 1
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

हर शुक्रवार बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज होती हैं। इस शुक्रवार रिलीज हुई इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'लव आज कल'। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की खासियत फिल्म की लीड जोड़ी थी। जिसे बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैन्स बेहद उत्सुक थे। फिल्म रिलीज के पहले दिन फैन्स ने इस उत्सुकता को दिखाया भी। आइये बताते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है।

Sara Ali Khan Kartik Aaryan Arushi Sharma Starrer Film Love Aaj Kal Box Office Colection Day 1
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव आज कल' ने आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म कर ही दिया। फिल्म वैलेन्टाइन डे यानी कि 14 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के साथ ही अच्छा कारोबार किया है। फिल्म को पहले दिन अच्छे दर्शक मिले। साथ ही फिल्म को वैलेंटाइन डे का फायदा भी मिला है।

Sara Ali Khan Kartik Aaryan Arushi Sharma Starrer Film Love Aaj Kal Box Office Colection Day 1
Love aaj Kal - फोटो : Social Media

फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इम्तियाज अली को लव स्टोरी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज करने का फायदा मिला है। फिल्म की बंपर ओपनिंग से ही पता चलता है कि फिल्म को फैन्स का कितना प्यार मिला है। लेकिन अब ये देखना और भी ज्यादा दिलचस्प होगा कि फिल्म को आगे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल पाएगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Arushi Sharma Starrer Film Love Aaj Kal Box Office Colection Day 1
Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म को ओपनिंग तो बंपर मिली लेकिन फिल्म समीक्षकों को फिल्म खासी पसंद नहीं आई है। जिस वजह से माना जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन अगले दिन कम हो सकता है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म की कहानी में दम नहीं हैं। इम्तियाज अली ने फिल्म ने दो दशकों की कहानी दिखाई है। लेकिन ये दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरती है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Arushi Sharma Starrer Film Love Aaj Kal Box Office Colection Day 1
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि फिल्म में दो अलग-अलग दशकों की कहानी दिखाई गई है। दोनों ही दशकों में अभिनेता कार्तिक आर्यन हैं तो वहीं 21वीं सदी में सारा अली खान और 90 के दशक में आरुषि शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पुराने दौर में लीना और रघु के इर्द-गिर्द घूमती है। तो वहीं नए दौर में वीर और जोई के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि साल 2009 में आई दीपिका और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म से इस फिल्म की तुलना नहीं की जा सकती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed