{"_id":"65efd0319fa32f1804077127","slug":"kartik-aaryan-nushrratt-bharuccha-manjot-singh-and-other-celebs-attend-sunny-singh-sister-wedding-reception-2024-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Singh: सनी सिंह की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे तमाम सितारे, कार्तिक आर्यन की एंट्री ने लूटी महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Singh: सनी सिंह की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे तमाम सितारे, कार्तिक आर्यन की एंट्री ने लूटी महफिल
बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह की बहन नवदीप सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। बीते दिन मुंबई में उनकी बहन की शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की पूरी टीम नजर आई। कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा जैसे सितारों ने पार्टी की पूरी लाइमलाइट लूट ली। सनी सिंह को 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से ही पहचान मिली थी।
2 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी सिंह की बहन नवदीप सिंह और आशीष पाठक की शादी के रिसेप्शन में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, लव रंजन, सोनाली सहगल, इशिता राज शर्मा, मंजोत सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में सभी सितारे एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दिए। पार्टी में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की पूरी टीम कई वर्षों बाद एक साथ नजर आई है, जिसकी तस्वीरें फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं।
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन पार्टी में सफेद रंग की शर्ट के साथ काले सूट में दिखाई दिए। इस दौरान वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। कार्तिक आर्यन ने पार्टी में आते ही सारी लाइमलाइट लूट ली। उन्होंने सनी सिंह समेत सभी सितारों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, नुसरत भरूचा लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गले में चोकर, खुले बाल और ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। पार्टी में उन्होंने फैंस के साथ भी तस्वीरें करवाईं। वहीं, सोनाली सहगल और इशिता राज शर्मा के साथ अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें करवाईं। तीनों अभिनेत्रियां पार्टी में अच्छा बोन्ड साझा करती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के निर्देशक लव रंजन भी पार्टी में नजर आए। सभी सितारे पार्टी में एक-दूसरें के साथ बात करते नजर आए। सनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आगामी नियो-नोयर कॉमिक ट्रेजेडी 'रिस्की रोमियो' में कृति खरबंदा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।