फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan to play both hero and villain in Naagzilla know the latest update

Naagzilla: 'नागजिला' में कौन होगा विलेन? कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट

Fri, 22 May 2026 11:13 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 22 May 2026 11:13 PM IST
सार

Naagzilla Cast: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इच्छाधारी नाग पर आधारित होगी। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan to play both hero and villain in Naagzilla know the latest update
नागजिला - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin

विस्तार

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' पहले से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता जगा रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। ताजा चर्चाओं के मुताबिक, एक्टर इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण डबल रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 फरवरी, 2027 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


'नागजिला' में कैसा होगा कार्तिक का किरदार?
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार फिल्म 'नागराज' में कार्तिक आर्यन कथित तौर पर हीरो और विलेन, दोनों का किरदार निभाएंगे। बताया जाता है कि यह फिल्म एक फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट होगी। प्रोजेक्ट से जुड़े करीबी सूत्रों का दावा है कि एक्टर ने इन किरदारों के लिए दो बिल्कुल अलग-अलग व्यक्तित्व और लुक तैयार करने पर जोर-शोर से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

Kartik Aaryan to play both hero and villain in Naagzilla know the latest update
नागजिला - फोटो : district
कैसे किरदार निभाते हैं कार्तिक?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूंकि कार्तिक को हमेशा से ही अलग-अलग तरह के किरदार निभाने में दिलचस्पी रही है, इसलिए उम्मीद है कि वह इन किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे।

शाहरुख से अलग होगा किरदार
यह बात दिलचस्प है कि हाल ही में बॉलीवुड के जिस एक्टर ने डबल रोल निभाया था, वह 'जवान' में शाहरुख खान थे। हालांकि कार्तिक फिल्म 'नागजिला' में अपना किरदार अलग रखेंगे।

Kartik Aaryan to play both hero and villain in Naagzilla know the latest update
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
किस पर आधारित होगी कहानी?
आपको बता दें कि 'नागजिला' भारत की लोक कथाओं में जिक्र किए गए 'इच्छाधारी नाग' (रूप बदलने वाले सांप) की कहानी पर आधारित है।
कथित तौर पर, इस कहानी में एक नाग दिखाया गया है, जिसे आज के जमाने के खतरों का सामना करते हुए तालमेल बिठाना पड़ता है।

फिल्म की टली रिलीज
इस फिल्म को शुरू में अगस्त 2026 में रिलीज करने का प्लान था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने बड़े पैमाने पर वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर फोकस करने के लिए इसकी रिलीज टालने का फैसला किया। अब यह 12 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कान 2026 से सामने आया ऐश्वर्या का पहला लुक, नीले गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत; लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed