सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif And Vicky Kaushal First Public Appearance Together After Welcoming Son Vihaan Video Viral

मां बनने के बाद कटरीना कैफ की पहली पब्लिक अपीयरेंस, साथ में दिखे पति विक्की; फैंस ने पूछा कहां है बेबी कौशल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 04 May 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Vicky Katrina: माता-पिता बनने के बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ पहली बार साथ नजर आए हैं। जानिए किस अंदाज में दिखा कपल…

Katrina Kaif And Vicky Kaushal First Public Appearance Together After Welcoming Son Vihaan Video Viral
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कटरीना कैफ पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने पिछले साल अपने बेटे को जन्म दिया है। अब बेटे के जन्म के बाद पहली बार कटरीना कैफ सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। पति विक्की कौशल के साथ कटरीना को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार ये कपल साथ में नजर आया है। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए, वहीं कपल ने भी पैप्स को रुक कर पोज दिए।

Trending Videos

इस अंदाज में दिखे विक्की-कैट
पिता बनने के बाद विक्की कौशल कई इवेंट्स में और सार्वजनिक रूप से भी नजर आए हैं। लेकिन कटरीना कैफ बेटे को जन्म देने के बाद से लाइमलाइट से दूर हैं। अब पहली बार कपल माता-पिता बनने के बाद सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया, जहां दोनों ने पैपराजी के लिए खुशी-खुशी पोज दिया और बेहद सहज और स्टाइलिश लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की ने काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग जींस पहनी थी, जिसके ऊपर उन्होंने भूरे रंग की जैकेट डाली थी। वहीं कैटरीना काले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने ओवरकोट और स्टाइलिश काले सनग्लासेस के साथ पूरा किया था। हालांकि, इस दौरान बेबी कौशल यानी बेटे विहान साथ में नहीं दिखे। जिसे लेकर कई फैंस ने सवाल भी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Katrina Kaif And Vicky Kaushal First Public Appearance Together After Welcoming Son Vihaan Video Viral
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : ट्विटर

पिछले साल नवंबर में कपल ने किया बेटे का स्वागत
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट किया था। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद कपल ने 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक भव्य समारोह में शादी की। हालांकि, शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। कपल ने नवंबर 2025 में अपने पहले बच्चे बेटे विहान कौशल का स्वागत किया।

Katrina Kaif And Vicky Kaushal First Public Appearance Together After Welcoming Son Vihaan Video Viral
लव एंड वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions

रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे विक्की कौशल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

वहीं कटरीना कैफ आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति प्रमुख भूमिका में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed