फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif became photographer for Bad Newz Actor Vicky Kaushal actor shared picture details Inside

Vicky Kaushal: विक्की के लिए फोटोग्राफर बनीं कैटरीना, अभिनेता ने तस्वीर साझा पत्नी पर बरसाया प्यार

Sun, 28 Jul 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Jul 2024 09:32 PM IST
सार

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो की खास बात यह है कि इसे खुद कैटरीना कैफ ने क्लिक किया है। फैंस इस तस्वीर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif became  photographer for Bad Newz Actor Vicky Kaushal actor shared picture details Inside
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम- कैटरीना कैफ, विक्की कौशल

विस्तार

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर अपना प्यार बरसाते हुए देखा जाता है। उनके प्यार भरे पोस्ट दोनों की केमिस्ट्री को बखूबी बयां करते हैं। इस जोड़े ने अपना रविवार यानी 28 जुलाई का दिन एक साथ बिताया। विक्की की इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत है। 
विज्ञापन


विक्की के लिए फोटोग्राफर बनी कैटरीना
विक्की कौशल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर फैंस के साथ साझा की। इस फोटो में विक्की को सोफे पर आराम करते हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ में एक सॉफ्ट टॉय भी है।  इसमें अभिनेता अपनी प्यारी सी मुस्कान लिए नजर आ रहे हैं। वह पोज देते हुए वह ग्रे टी-शर्ट पहने हुए हैं।
विज्ञापन


विक्की ने कैप्शन के जरिए बरसाया प्यार
विक्की की मुस्कान के अलावा जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था उनकी पत्नी अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए उनका प्यारा सा कैप्शन। उनके कैप्शन के अनुसार कैटरीना ने अपने अंदर के फोटोग्राफर को बाहर निकाला और उनकी तस्वीर क्लिक की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आलसी रविवार और पत्नी के अंदर का फोटोग्राफर जाग गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)




लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
विक्की कौशल की ताजा तस्वीर पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने इमोशनल और हर्ट इमोजी के साथ लिखा, "मेरे क्यूटीज।" विक्की के एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "कभी बहुत हॉट कभी क्यूट।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, "सबसे प्यारी पत्नी और मनमोहक पति।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने टिप्पणी कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इस फिल्म में दिखेंगे विक्की
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा में नजर आने वाले हैं।
Bigg Boss OTT 3: बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए पत्रकारों के निशाने पर अरमान मलिक, पूछताछ में नेजी ने खोया आपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed