फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina kaif pregnancy rumours actress photos viral on social media fans reacted Is the baby shower ceremony done

Katrina Kaif: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच वायरल हुईं कटरीना की ये तस्वीरें, देख फैंस हुए घायल

Tue, 19 Jul 2022 06:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Jul 2022 06:33 PM IST
सार

बीते दिनों सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाह उठी थी और अब कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं

विज्ञापन
Katrina kaif pregnancy rumours actress photos viral on social media fans reacted Is the baby shower ceremony done
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपने पति विक्की कौशल और कुछ करीबी लोगों के साथ मालदीव में एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कटरीना और विक्की लगातार अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन लोगों की मस्ती साफ झलक रही है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह भी उड़ हुई है। लोग कटरीना की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं और अब कटरीना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।   

विज्ञापन


वायरल हुईं ये तस्वीरें
दरअसल, सोशल मीडिया पर कटरीना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में काफी सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने हाथों में मेहंदी लगा रखी है और लाल चूड़ा पहना हुआ है और मांग में सुंदर भी भरा है। तस्वीर में कटरीना के साथ एक महिला भी दिख रही है, जिसे कटरीना ने गले लगाया हुआ है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीरें सामने आई हैं, वैसे ही फैंस सवाल करने लगे है कि लोग अभिनेत्री की खूबसूरती की तारीफ कर लगे। हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी पूछा है कि क्या यह फोटोज कटरीना की गोदभराई रस्म की है?
विज्ञापन


क्या है फोटोज की सच्चाई?
बता दें कि ये तस्वीरें कटरीना की नई नहीं बल्कि शादी के समय की हैं। ये तस्वीरें अभिनेत्री की प्री वेडिंग फंक्शन की हैं, जो खुद कटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन दिनों भी अभिनेत्री की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा भी कटरीना की शादी की तमाम तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरीना और विक्की की शादी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड जगत के पावर कपल हैं, जिन्होंने 9 दिसंबर साल 2021 में अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। कटरीना और विक्की ने अपना रिलेशन सीक्रेट बनाकर रखा था और दोनों ने अपनी शादी को भी फैंस से छिपाए रखने की पूरी कोशिश की थी। दोनों ने जोधपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे और अब कटरीना और विक्की अपनी वेडिंग लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed