इसाबेल कैफ ने शेयर कीं 2016 की तस्वीरें, बहन कटरीना ने लिए मजे; सनी कौशल के कमेंट ने खींचा ध्यान
Katrina Kaif On Sister Isabelle’s Post: कटरीना कैफ की बहन इसाबेल ने भी 2016 की तस्वीरें साझा करने वाले सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो किया। लेकिन उनकी इस पोस्ट पर बहन कटरीना और सनी कौशल के कमेंट अब वायरल हैं। जानिए दोनों ने क्या कमेंट किया…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों दस साल पहले यानी 2016 की फोटोज शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। जिसे कहा जा रहा है कि 2026 भी 2016 की तरह हो। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए करीना कपूर और आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स ने भी अपनी 2016 की तस्वीरें साझा की हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री कटरीना कैफ की बहन और विक्की कौशल की साली इसाबेल कैफ ने भी अपनी 2016 की तस्वीरें साझा की। लेकिन इसाबेल की इन तस्वीरों पर बहन कटरीना कैफ और उनके देवर सनी कौशल के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
इसाबेल ने फॉलो किया ट्रेंड
इसाबेल कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर 2016 के पलों को याद करने के इस ट्रेंड को सेलिब्रेट करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘क्या मैं वाकई इंस्टाग्राम के इस ट्रेंड को फॉलो कर रही हूं? 2016 नीले बालों, डक फेस, डिज्नीलैंड में जरूरत से ज्यादा रिएक्ट करने, स्नोबोर्डिंग, फेंसिंग का साल था। लेकिन सबसे ज्यादा डक फेस का।’
विज्ञापन विज्ञापन
कटरीना ने किया सुधार
इसाबेल की इस पोस्ट पर तुरंत ही बहन कटरीना कैफ की प्रतिक्रिया सामने आई। कटरीना ने कमेंट में इसाबेल की अंग्रेजी को सुधारते हुए कमेंट में लिखा, ‘उम्म स्कीइंग’। जिसका सामान्यत: मतलब होता है स्की बांधकर बर्फ पर चलना। कटरीना के इस कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और कमेंट तुरंत ही वायरल हो गया।
सनी कौशल के कमेंट पर इसाबेल का मजेदार रिप्लाय
सिर्फ कटरीना ही नहीं इसाबेल की इस पोस्ट पर जीजा विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी कमेंट किया। सनी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम आज भी बिल्कुल ऐसी ही दिखती हो।’ सनी के इस कमेंट पर इसाबेल ने बड़ा ही मजेदार रिप्लाय दिया। उन्होंने लिखा, ‘मैं आपके इस सरासर झूठ को स्वीकार करती हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’
2021 में इसाबेल ने किया बॉलीवुड में डेब्यू
कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल ने साल 2021 में आई फिल्म ‘टाइम टू डांस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरच पंचोली प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। साथ में साकिब सलीम भी फिल्म का हिस्सा थे। इसके बाद इसाबेल की पुलकित सम्राट के साथ ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ फिल्म रिलीज होनी थी। फिल्म का टीजर भी सामने आया था और फिल्म मई 2025 में रिलीज होनी थी। लेकिन फिलहाल ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।