सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif Vicky Kaushal showed first glimpse of their Baby boy and couple named his Vihaan Kaushal

विक्की-कटरीना ने किया बेटे का नामकरण, खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'हमारी रोशनी की किरण'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Jan 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Boy: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 07 नवंबर को पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। अब उन्होंने अपने बेबी बॉय की पहली झलक फैंस को दिखाई है। साथ ही यह भी बताया है कि उन्होंने बेटे का क्या नाम रखा है?

Katrina Kaif Vicky Kaushal showed first glimpse of their Baby boy and couple named his Vihaan Kaushal
कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर बीते वर्ष किलकाली गूंजी। नवंबर में कटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया। बी-टाउन की इस खूबसूरत जोड़ी ने अपने बेबी बॉय का नामकरण किया है। उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है कि बेटे का क्या नाम रखा है?

Trending Videos


संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट किया साझा
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। विहान का मतलब सुबह, भोर या नया आरंभ होता है, जो सूर्य की पहली किरण और एक नए दिन की शुरुआत का प्रतीक है। कटरीना और विक्की ने एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ बेटे की पहली झलक साझा करते हुए, नाम का खुलासा किया है। हालांकि, उन्होंने तस्वीर में बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


लिखा- 'पल भर में हमारी दुनिया बदल गई'
कटरीना कैफ और विक्की कौशल कौशल ने एक फोटो शेयर किया है। इसमें दोनों बेटे विहान के नन्हे हाथ को थाने नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी उम्मीद की किरण, विहान कौशल'। आगे लिखा है, 'दुआएं कुबूल हुईं। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई, इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं है। हम सिर्फ शुक्रगुजार हैं'।

परिणीति से श्रेया घोषाल तक, सेलेब्स ने दी बधाई
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, 'लिटिल     बडी'। श्रेया घोषाल ने लिखा है, 'बधाई हो विक्की और कटरीना कैफ'। इसके अलावा शिबानी दांडेकर ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इनके अलावा दीया मिर्जा और भूमि पेडनेकर ने भी रिएक्शन दिए हैं।





 

2021 में हुई थी विक्की-कटरीना की शादी
बीता वर्ष विक्की कौशल के लिए काफी खास रहा। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से उनकी जिंदगी में खुशियां आईं। एक तरफ फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वहीं, दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में बेटे के जन्म से उनके परिवार में विस्तार हुआ। विक्की कौशल और कटरीना ने साल 2021 में शादी रचाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed