फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaifs First Mothers Day Became Memorable As Vicky Kaushal And Son Vihaan Writes Special Note

कैटरीना का पहला मदर्स डे बना यादगार, विक्की कौशल और बेटे विहान के खास नोट से हुईं इमोशनल; फैंस ने लुटाया प्यार

Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
सार

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ इस साल अपना पहला मदर्स डे मना रही हैं और यह दिन उनके लिए बेहद खास बन गया। जानिए कैसे खास बना उनके लिए ये दिन। 

विज्ञापन
Katrina Kaifs First Mothers Day Became Memorable As Vicky Kaushal And Son Vihaan Writes Special Note
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

विस्तार

7 नवंबर 2025 को कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान का स्वागत किया था। ऐसे में यह कैटरीना का पहला मदर्स डे रहा। ये दिन एक और वजह से ज्यादा खास बन गया, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की। जानिए कैटरीना के लिए कितना खास रहा उनका पहला मदर्स डे। 

विज्ञापन

कैसे खास मना कैटरीना का पहला मदर्स डे?
मदर्स डे के इस खास मौके पर कैटरीना को विक्की और बेटे विहान की तरफ से एक प्यारा हाथ से लिखा नोट और फूलों का खूबसूरत बुके मिला। कैटरीना ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक कार्ड नजर आया, जिस पर लिखा था, ‘हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे माय लव! विहान और पापा कौशल की तरफ से!’ तस्वीर में गुलाबी गुलाबों का एक खूबसूरत बुके भी दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


दूसरी तस्वीर में कैटरीना कैफ एक बच्चों की किताब पकड़े नजर आ रही हैं, जबकि छोटे विहान अपने नन्हे हाथों से किताब के पन्ने पकड़े हुए दिख रहे हैं। उस किताब का नाम ‘द वेरी हंग्री कैटरपिलर’ था।

ये भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Collection: रविवार को 'दादी की शादी' फिल्म की कमाई में हुई बढ़ोतरी, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Katrina Kaifs First Mothers Day Became Memorable As Vicky Kaushal And Son Vihaan Writes Special Note
2021 में कैटरीना और विक्की ने शादी की थी - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी, जहां विक्की होस्टिंग कर रहे थे। मजाक-मजाक में विक्की ने कैटरीना से कहा था कि उन्हें उनके जैसे ‘अच्छे लड़के’ से शादी कर लेनी चाहिए। यही मजाक धीरे-धीरे असली प्यार में बदल गया।

Katrina Kaifs First Mothers Day Became Memorable As Vicky Kaushal And Son Vihaan Writes Special Note
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
2021 में की थी दोनों ने शादी 
कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 में राजस्थान में बेहद निजी लेकिन शानदार शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। इसके बाद नवंबर 2025 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे, बेटे विहान कौशल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed