फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KD The Devil Shilpa Shetty visit sai baba temple shirdi with sister shamita shares photos raj kundra reacts

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने किए शिरडी वाले साईं बाबा के दर्शन, बहन शमिता ने भी लिया आशीर्वाद

Mon, 06 Oct 2025 10:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 06 Oct 2025 10:13 AM IST
सार

Sai Baba Temple Shirdi: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में शिरडी वाले साई बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी बहन शमिता भी उनके साथ दिखीं। 

विज्ञापन
KD The Devil Shilpa Shetty visit sai baba temple shirdi with sister shamita shares photos raj kundra reacts
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

विस्तार

शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'केडी द डेविल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच आज शिल्पा ने शिरडी वाले साई बाबा के दर्शन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इस दौरान शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं।
विज्ञापन

शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शिरडी वाले साई बाबा के दर्शन की भक्तिपूर्ण तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा साई बाबा को निहारती नजर आ रही हैं, तो किसी तस्वीर में शिल्पा बाबा के चरणों का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों में शिल्पा के साथ उनकी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी नजर आ रही हैं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'उसका समय हमेशा सही होता है। इस पर विश्वास करें, इसे अनुमति दें। ऊं साई राम .. आपके चरणों में।' शिल्पा की इस पोस्ट पर उनके पति और एक्टर राज कुंद्रा ने लाल दिल वाले और नमस्ते इमोजी बनाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आएंगी। 'केडी द डेविल' एक भारतीय कन्नड़ भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन प्रेम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के. नारायण कर रहे हैं। इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जिशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी हैं।
विज्ञापन

शिल्पा का वीडियो
हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शेट्टी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' का है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती 'आई एम ए डिस्को डांसर' गाने पर डांस करते नजर आए। शिल्पा का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed