फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khalnayak 2 in pipeline film director subhash ghai says actor is not confirm yet and we are on its script

Khalnayak 2: 'खलनायक 2' में नहीं दिखेंगे संजय दत्त! फिल्म के सीक्वल पर आया सुभाष घई का बड़ा बयान

Thu, 24 Aug 2023 03:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 24 Aug 2023 03:08 PM IST
सार

वर्ष 1993 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'खलनायक' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा दिया था तो वहीं अब इसी क्रम में इस फिल्म के सीक्वल ‘खलनायक-2’ को लेकर फिल्म डायरेक्टर ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Khalnayak 2 in pipeline film director subhash ghai says actor is not confirm yet and we are on its script
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 1993 में जब सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'खलनायक' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनकर उभरी थी। हालही में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' ने 6 अगस्त को 30 साल पूरे कर लिए हैं। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ स्टारर यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसी बीच सुभाष घई ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक-2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में रिपोर्ट किया गया है, मैं स्पष्ट कर दूं कि मुक्ता आर्ट्स ने खलनायक 2 के लिए किसी भी अभिनेता को साइन नहीं किया है, हालांकि हम पिछले 3 साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं', बिना किसी जल्दबाजी के।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो वहीं, इस फिल्में के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए निर्माता 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए तैयार हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने खुलासा किया कि 4 सितंबर को फिल्म का प्रीमियर भी आयोजित किया जाएगा। दर्शकों को आज भी फिल्म का लोकप्रिय गाना 'चोली के पीछे क्या है' याद है। माधुरी दीक्षित की शानदार अदाएं और गाने की आकर्षक बीट्स आज भी प्रशंसकों के बीच वही उत्साह जगाती है।

विज्ञापन

बता दें कि, 'खलनायक' में संजय दत्त ने अपनी जबर्दस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लियो' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें थलपति विजय भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: जब नादिर शाह ने पूछा, सिख कौन हैं? जवाब में क्या आया, यही दिखाती है रोमांचक फिल्म ‘मस्ताने’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed