फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khalnayak director Subhash Ghai expressed his happiness for Choli Ke Peeche song

'चोली के पीछे क्या है' गाने के 25 साल बाद सुभाष घई ने जताई खुशी, कह डाली बड़ी बात

Tue, 21 Aug 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Khalnayak director Subhash Ghai expressed his happiness for Choli Ke Peeche song
'राम-लखन', 'परदेस' और 'खलनायक' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने 25 साल बाद अपनी फिल्म 'खलनायक' के सुपरहिट गाने 'चोली के पीछे क्या है' को लेकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


सुभाष घई ने इंग्लिश अखबर के एक लेख जिसका शीर्षक-'चोली के पीछे गाना अश्लील नहीं है' को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए ट्वीट किया है- 'सार्वजनिक रूप से आने पर रचनात्मक कला के पीछे के इरादों को छुपाया नहीं जा सकता। फिल्म खलनायक और चोली के पीछे गाना ने साल 1993 में हमें बहुत परेशान किया था जब कई प्रदर्शनकारियों ने इसे अश्लील बताया था, लेकिन मैं काफी खुश हूं कि यह गाना और फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की पसंद है।'
विज्ञापन


बता दें कि सुभाष घई ने जिस इंग्लिश खबर के लेख को ट्विटर पर शेयर किया है उसमें दिल्ली की जिला कोर्ट ने माना है कि फिल्म 'खलनायक' का 'चोली के पीछे' गाना बिल्कुल भी अश्लील नहीं है।आपको बता दें कि फिल्म 'खलनायक' साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई भी की। 'खलनायक' में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसी कई बड़े स्टार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को संजय दत्त के फिल्मी करियर की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है। माना जाता है कि इस फिल्म के बाद संजय दत्त का फिल्मी करियर रातों-रात बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed