Bhojpuri Holi Song: होली से 10 दिन पहले ही खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया दमदार गाना, आपने सुना क्या?
भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी लोकप्रियता केवल भोजपुरी दर्शकों तक ही सीमित नहीं है। वह अपने फैंस के लिए समय-समय पर नए-नए गाने रिलीज करते रहते हैं और एक बार फिर खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ गए हैं। उनके इस लेटेस्ट सॉन्ग का नाम 'मुर्गा के रासा' है, जो उन्होंने होली से ठीक पहले रिलीज किया है। इस गाने में खेसारी का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
यह गाना होली की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है, जिसमें खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अंकिता पांडे नजर आ रही हैं। इस गाने में इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर लोग पागल हुए जा रहे हैं। इस गाने में होली का माहौल, धमाकेदार म्यूजिक और जबरदस्त बोल लोगों को इसपर जमकर झूमने को मजबूर करने वाले हैं।
गाने में अपनी एक्टिंग का तड़का लगाने के साथ खेसारी ने इसमें अपनी आवाज भी दी है। फीमेल सिंगर के रूप में इसमें शिल्पी राज अपनी आवाज से तड़का लगा रही हैं। गाने के लिरिक्स भागीरथ पाठक भोलू के हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही यह गाना वायरल हो गया है। इस गाने के लिए खेसारी के फैंस की दीवानगी का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे कुछ घंटो में ही 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।