फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about bipasha basu new boyfriend

जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा को मिला नया प्रेमी

Tue, 30 Jul 2013 07:27 AM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 07:27 AM IST
विज्ञापन
know about bipasha basu new boyfriend

जॉन अब्राहम से अलग होने के बाद बिपाशा बसु अभी तक तो अकेली ही थीं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्हें कोई नया प्रेमी मिल गया है।

विज्ञापन


बिपाशा की जिंदगी में नए प्रेमी के रूप में अभिनेता हरमन बवेजा ने इंट्री की है। बिपाशा बसु और हरमन बावेजा की प्रेम कहानी का नया चैप्टर गोआ में लिखा जा रहा है। जॉन से अलग होने के बाद पहली बार बिप्स किसी के साथ प्रेम प्रसंग में गंभीर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


यूं इससे पहले उनका नाम राणा दुग्गुबटी के साथ बड़ी संजीदगी के साथ जोड़ा गया था। इसके बाद शाहिद कपूर से उनकी दोस्ती हुई। लेकिन हरमन के साथ वे जिस मुद्रा में दिख रही हैं, उससे लगता है कि दोनों ही अपने संबंधों को लेकर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक हरमन का सवाल है, कुछ साल पहले उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया था। दोनों ने एक फिल्म में साथ काम भी किया था। फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

इधर बिप्स लगातार हरमन के टच में रही हैं। वे अपनी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में भले ही विदेश में रहें या देश के ही किसी हिस्से में, वे हमेशा हरमन के संपर्क में रहती हैं।

गोआ में बिप्स और हरमन ने तीन दिन साथ बिताए हैं। सूत्रों की मानें, तो वे कुछ दिन और साथ बिताने की सोच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed