फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इन स्टार किड्स के नाम का मतलब नहीं जानते होंगे आप, पढ़ें क्या है खासियत

Wed, 31 Mar 2021 12:27 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 31 Mar 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
know about bollywood star kids suhana khan to nysa and aaradhya name meaning
स्टारकिड्स - फोटो : Social media

बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहला काम होता है उसका नामकरण। हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए सबसे सुंदर और खास नाम ढूंढते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसको लेकर काफी गंभीर हैं। कोशिश की जाती है कि बचपन से लाइमलाइट में रहने वाले इन बच्चों का नाम सबसे बहतरीन और यूनिक हो। ऐसे में कई बार कुछ नाम ऐसे रखा जाते हैं, जिनका मतलब समझना उनके फैंस के लिए कठिन होता है। हाल ही में करीना कपूर भी फिर से मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब फैंस इनके बेटे का नाम जानने के लिए भी उत्साहित हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के नाम का वो अर्थ बताएंगे, जिससे शायद आप वाकिफ न हों।

know about bollywood star kids suhana khan to nysa and aaradhya name meaning
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

तैमूर अली खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपनी पैदाइश के वक्त से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। वे बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टारकिड हैं। पैपराजी भी उनकी फोटो खींचने का एक मौका नहीं छोड़ते। लेकिन इनके नामांकरण को लेकर काफी हाय-तौबा मची थी। तैमूर नाम के मतलब की बात करें तो इसका अर्थ फौलादी या बहादुर होता है।

know about bollywood star kids suhana khan to nysa and aaradhya name meaning
Aaradhya, Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan - फोटो : social media

आराध्या बच्चन
बिग बी की पोती और अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का नाम आराध्या बच्चन है। उनके नाम का दो मतलब है। आराध्या के नाम का पहला अर्थ है- जो आराधना करने लायक है, जिसकी पूजा की जा सकती है और दूसरा मतलब है- सबसे पहला।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about bollywood star kids suhana khan to nysa and aaradhya name meaning
Twinkle, Akshay Kumar and Nitara - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नितारा
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विकंल खन्ना अपनी बेटी नितारा को अक्सर मीडिया की नजरों से बचाकर रखते हैं। नितारा को बचपन से ही अक्षय कैमरे से दूर रखे हुए हैं। नितारा का मतलब है जिसकी जड़े बेहद गहरी हों, जो जमीन से जुड़ा हो।

विज्ञापन
know about bollywood star kids suhana khan to nysa and aaradhya name meaning
misha

मीशा कपूर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर की बेटी का नाम मीशा कपूर है। मीशा का नाम शाहिद और मीरा के नाम को जोड़कर बनाया गया था और मीशा का अर्थ है जो भगवान की तरह हो या फिर भगवान का दिया हुआ तोहफा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed