फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शाहरुख खान बेटी से किया वादा निभाने में रहे थे नाकामयाब, सुहाना ने लगा दी थी क्लास

Wed, 31 Mar 2021 11:46 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 31 Mar 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
When Suhana Scolded Sharukh Khan for not quitting Smoking Habit
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तो रोमांस किंग के नाम से जाने जाते ही हैं। वहीं उनकी बेटी सुहाना भी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बावजूद भी वो खूब सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इस बार यह बाप बेटी की जोड़ी एक खास वजह से इन दिनों चर्चा में आई है। और यह वजह है शाहरुख के सिगरेट पीने की बुरी आदत जिसके लिए वो सुहाना से डांट भी खा चुके हैं।

When Suhana Scolded Sharukh Khan for not quitting Smoking Habit
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात कुछ समय पुरानी है जब शाहरुख अपनी फिल्म रा.वन के प्रमोशन में व्यस्त थे। उसी दौरान शाहरुख ने बताया था कि उन्होंने सुहाना से धूम्रपान न करने का वादा किया था लेकिन आदत से मजबूर वो ऐसा करने में नाकामयाब रहे और सुहाना ने उन्हें अपना वादा तोड़ने पर खूब खरी खोटी सुनाई थी।

When Suhana Scolded Sharukh Khan for not quitting Smoking Habit
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इवेंट के दौरान शाहरुख ने बताया था कि यह शर्मनाक है कि हम फिल्मों में धूम्रपान नहीं करने की सलाह देते हैं लेकिन असल जिंदगी में खुद ही इसका पालन नहीं करते हैं। मैं वाकई इसे छोड़ना चाहता हूं लेकिन मुझे इसके लिए समय नहीं मिल पा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Suhana Scolded Sharukh Khan for not quitting Smoking Habit
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख आगे कहते हैं 'इस आदत को छोड़ने के लिए पर्याप्त समय चाहिए होता है। आज मेरी बेटी ने मुझसे पूछा कि आपने कहा था कि आप स्मोकिंग करना छोड़ देंगे। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैंने सिगरेट की संख्या कम कर दी है, दिन में छह-सात बार ही सिगरेट पीता हूं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि इस संख्या को और कम कर सकूं।'

विज्ञापन
When Suhana Scolded Sharukh Khan for not quitting Smoking Habit
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं सोशल नेटवर्किंग की तरह सिर्फ सोशल स्मोकर ही बनें। लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि शाहरुख की यह योजना काम आई। क्योंकि साल 2020 में उनके फैन ने उनसे स्मोकिंग छोड़ने को लेकर एक सवाल किया था जिसपर वो कहते हैं 'मेरे दोस्त आप इसका जवाब लेने के लिए गलत आदमी से सलाह ले रहे हैं। मैं खुद अभी इसी कोशिश में लगा हुआ हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed