एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और आलिया भट्ट स्टरर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता तो आपने देखी ही है, लेकिन इन फिल्मों का निर्माण करने वाले जयंतीलाल गडा के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। बड़े बजट की फिल्में बनाने वाले जयंतीलाल अपने शुरुआती दिनों में शादियों में फोटो खींचा करते थे। यहीं नहीं इसके बाद उन्होंने फिल्मों की कैसेट बेचना शुरू किया। आज पेन मूवीज और रेन मरुधर एंटरटेनमेंट के मुखिया जयंतीलाल गडा अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो इस मौके पर हम आपको जयंतीलाल के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
Birthday Special: कैसेट बेचने वाले जयंतीलाल गडा कैसे बने ‘RRR’ जैसी फिल्मों के निर्माता, जानें उनकी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:19 AM IST
सार
आज पेन मूवीज और रेन मरुधर एंटरटेनमेंट के मुखिया जयंतीलाल गडा का जन्मदिन है। 'आरआरआर' की सफलता तो आपने देखी ही है, लेकिन इसका निर्माण करने वाले जयंतीलाल गडा के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आज हम आपको उनके जीवन के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन