फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   koffee with karan season 8 Alia bhatt Reveals that People misunderstand that Ranbir is toxic

KWK 8: 'टॉक्सिक नहीं हैं रणबीर कपूर, गलत समझते हैं लोग', करण के शो में बोलीं आलिया भट्ट

Thu, 16 Nov 2023 10:27 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 16 Nov 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
koffee with karan season 8 Alia bhatt Reveals that People misunderstand that Ranbir is toxic
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : social media
करण जौहर का रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 8' अपने पहले एपिसोड से ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में है। 'कॉफी विद करण 8' के तीन सफल एपिसोड के बाद अब करण जौहर के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां करीना कपूर खान और आलिया बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जिनके साथ शो के होस्ट ढेर सारी बातें करते दिख रहे हैं। इस हालिया एपिसोड में करण जौहर के सामने आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन


रणबीर को लेकर कही यह बात 
करण जौहर के शो में आलिया से पूछा गया कि रणबीर कपूर के बारे में आपने जो कमेंट किए वे सोशल मीडिया पर वायरल क्यों हो गए? अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं, यही वजह है कि रणबीर के वायरल कमेंट्स का भी मुझे ही जवाब देना पड़ता है।' आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'मेरे बोलने का तरीका बहुत स्पष्ट है, इसलिए जब मैं अपनी निजी जिदंगी से जुड़े किसी भी किस्से पर बात करती हूं, तो मैं उस व्यक्ति के लहजे में ही बात करना पसंद करती हूं उसके बारे में मैं बात कर रही होती हूं। मुझे अपनी निजी जिंदगी के किस्से साझा करना पसंद है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meenakshi Seshadri: 'हीरो' से सिनेमा का चमकता हुआ सितारा बन गई थीं मीनाक्षी, हिट फिल्मों ने दिलाई खास पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया बोलीं, 'रणबीर नहीं हैं टॉक्सिक'   
अभिनेत्री ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं अगर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करती हूं या रणबीर कपूर को सपोर्ट करती हूं, तो क्या मैं गंभीर हू?' आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर टॉक्सिक कहे जाने को लेकर कहा, 'रणबीर थोड़े अगल जरूर हैं पर टॉक्सिक नहीं है, उन्हें गलत समझा गया है।' अभिनेत्री ने कहा, 'रणबीर को टॉक्सिक कहे जाने पर मुझे बुरा लगा, ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि लोग रणबीर को गलत समझते हैं क्योंकि वह वास्तव में ऐसे नहीं हैं।' 

ये सेलेब्स भी आएंगे नजर
करण जौहर के चैट शो की बात करें तो अभी तक दीपिका-रणवीर, सनी-बॉबी और सारा-अनन्या की जोड़ी काउच पर बैठी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा इस बार कॉफी काउच पर रानी मुखर्जी, काजोल, अजय देवगन, रोहित शेट्टी सहित भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य सेलेब्स शामिल होंगे। हर हफ्ते गुरुवार आधी रात को 'कॉफी विद करण 2' के नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। यह शो 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर स्ट्रीम हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: जब रणबीर ने आलिया की जगह दूसरी अभिनेत्री से शादी की जताई इच्छा, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed