सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon turns protective elder sister shields Rashmika Mandanna at Cocktail 2 event

'कॉकटेल 2' प्रमोशन के दौरान मची भगदड़, बड़ी बहन की तरह कृति सेनन ने किया रश्मिका का बचाव; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 14 Jun 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 Viral Video: 'कॉकटेल 2' की रिलीज से पहले इस फिल्म के कलाकार प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रश्मिका मंदाना और कृति सेनन फैंस की भीड़ का सामना करती नजर आईं। इस दौरान कृति ने एक बड़ी बहन की तरह रश्मिका का बचाव किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

Kriti Sanon turns protective elder sister shields Rashmika Mandanna at Cocktail 2 event
कृति सेनन और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी सिलसिले में तीनों कलाकार पुणे के एक मॉल में पहुंचे थे। वहां अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ने की वजह से इस इवेंट को बीच में ही रोकना पड़ा।

कृति ने बड़ी बहन की तरह किया रश्मिका का बचाव
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ के बीच से निकलने में शाहिद कपूर को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, कृति सेनन ने समझदारी दिखाते हुए रश्मिका मंदाना को कसकर पकड़ा हुआ है और वह उन्हें भीड़ के धक्कों से बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालती नजर आईं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ❤️🔥༒ 𝓝𝓪𝓿𝓮𝓮𝓷..👑🤙 (@navin_awar_04)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की कृति की तारीफ
कृति के इस सुरक्षात्मक रवैये की इंटरनेट पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कृति जिस तरह रश्मिका को बचा रही हैं, वह बिल्कुल एक बड़ी बहन की तरह लग रहा है'। वहीं, कई लोगों ने मॉल के सुरक्षा इंतजामों पर गुस्सा जाहिर किया और भीड़ के इस व्यवहार को गलत बताया।


यह भी पढ़ें: नए हेयर स्टाइल और लेदर जैकेट लुक में नजर आए भाईजान, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने पूछा, 'क्या वामशी की SVC63...'

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
'कॉकटेल 2' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित है, जहां शाहिद कपूर को दो लड़कियों में से किसी एक को चुनना है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने किया याद, भगवान राम के रूप में तस्वीर की शेयर; लिखी खास बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed