KWK 8: काफी विद करण में सैफ ने अमृता सिंह से शादी व तलाक को लेकर की बात, शर्मिला टैगोर का भी रिएक्शन आया सामने
कॉफी विद करण में सैफ अली खान ने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ शादी और तलाक पर भी बात की। उन्होंने यह भी बताया कि इस शादी को लेकर उनकी मां शर्मिला टैगोर की क्या प्रतिक्रिया थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉफी विद करण सीजन 8 के 10वें एपिसोड में शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान की नजर आएं। मां बेटे के इस जोड़ी ने शो में बातचीत के दौरान निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का खुलासा किया। साथ ही शो में उन्होंने हंसी-मजाक के साथ कई दिल छू लेने वाले पल भी साझा किए। इस दौरान सैफ अली खान ने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ शादी और तलाक पर भी खुलकर बात की। वहीं, इस शादी के बारे पता चलने पर शर्मिला टैगोर की क्या प्रतिक्रिया थी, यह भी सामने आया।
शर्मिला को पसंद थी अमृता लेकिन...
अमृता से सैफ की शादी को लेकर शर्मिला टैगोर ने कहा, 'एक दिन मैं किसी काम से मुंबई जा रही थी, इसी दौरान सैफ मेरे पास आया और कहा कि मुझे आपसे कुछ कहना है। इसके बाद उसने मुझे अमृता से अपनी शादी के बारे बताया। यह सुनकर मैं एकदम शांत हो गई। इस दौरान सैफ ने मेरे से रहा आपके चेहरे का रंग क्यों बदल गया तो मैंने सैफ से कहा कि हम इस बारे में बाद में बात करेंगे। इसके बाद मैने सैफ के पिता को फोन किया और यह बात सुनकर वे भी चुप हो गए, फिर हमने इस बात को वहीं छोड़ दिया। अगले दिन मैंने अमृता को मिलने के लिए बुलाया। हमने साथ में चाय पी। वह मुझे पसंद थी लेकिन फिर भी मैं इस बात से हैरान थी।'
शादी की बात सुनकर रोने लगी थी शर्मिला
वहीं, इस बारे में बात करते हुए सैफ ने बताया कि शादी की बात सुनकर उनकी मां की आंखों में आंसू आ गए और वह रोने लगीं। उन्होंने मेरे से कहा, 'तुमने मुझे चोट पहुंचाई है।' सैफ ने आगे कहा, 'इसके बाद मैंने इतनी कम उम्र में अचानक शादी करने के फैसले को लेकर अपनी मां से खुलकर बात की। मैंने कहा कि यह घर से भागने जैसा था, मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था फिर मुझे शादी का तरीका सही लगा।'
Year Ender 2023: मूवी नंबर वन बनी फिल्म ने की लागत पर 16 गुना कमाई, हाइप के बावजूद हिट होने से चूकी ये फिल्में
हालांकि, इस दौरान सैफ ने यह जरूर स्वीकार किया की 20 साल की उम्र में शादी करने से उनके जीवन में परिस्थितियां काफी बदल गईं। सैफ ने कहा, 'अमृता से अलग होने के बाद भी आज भी हम सारा और इब्राहिम के सह-अभिवावक के रूप में एक सम्मानजनक रिश्ता साझा करते हैं।' वहीं, सैफ और अमृता के अलग होने को लेकर शर्मिला टैगोर ने कहा, 'यह परिवार के लिए अच्छा समय नहीं था, क्योंकि मैंने न केवल अमृता को खोया बल्कि इससे सैफ के बच्चे सारा और इब्राहिम भी दूर हो गएं।