Chand Mera Dil Collection: वीकएंड के बाद ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में आई भारी गिरावट! जानें सोमवार का कलेक्शन
Chand Mera Dil Box Office Collection: ‘चांद मेरा दिल’ को थिएटर्स में रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। जानिए फिल्म ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग तरह की फिल्में लगी हुई हैं। इसी बीच लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज चार दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने आज सोमवार को कितनी कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में थी। हालांकि रिलीज होने के बाद इसकी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार के दिन 3 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद वीकएंड पर इसने ठीक-ठीक कमाई करते हुए शनिवार को 3.75, तो वहीं रविवार को 4.35 करोड़ की कमाई की।
‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आज सोमवार को फिल्म ने 1.14 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.24 हो गया है। बीते तीन दिनों के मुकाबले ये फिल्म का सबसे कम कलेक्शन रहा है। हालांकि देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।
इन फिल्मों से है टक्कर
सिनेमाघरों में 'चांद मेरा दिल' के साथ मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी लगी हुई है। यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा ‘पति पत्नी और वो दो’, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है। देखना होगा कि इन फिल्मों के बीच 'चांद मेरा दिल' खुद को साबित करत पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- ‘ये किसको ले आए…’, जब डेविड धवन के साथ काम करने से ऋषि कपूर ने किया था मना; डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य के अलावा आस्था सिंह और प्रथम राठौड़ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कॉलेज दोस्ती और फिर इश्क से शुरू होती है। शादी तक रिश्ता पहुंच जाता है। मगर, फिर दूरियां आती हैं। दो लोगों के रिलेशनशिप का यह सफर इंतजार, दर्द और इम्तिहान से होता हुआ क्या मोड़ लेता है, इसी पर फिल्म बनी है।