{"_id":"603112b98ebc3ee8f533b12d","slug":"lara-dutta-shared-photos-with-mahesh-bhupati-said-10-years-of-love-see-her-lavish-home-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश भूपति संग शाही जिंदगी गुजारती हैं लारा दत्ता, देखें शानदार बंगले की ठाठ बाठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश भूपति संग शाही जिंदगी गुजारती हैं लारा दत्ता, देखें शानदार बंगले की ठाठ बाठ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेटी सायरा संग लारा दत्ता और महेश भूपति
- फोटो : Insatagram- @larabhupathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री लारा दत्ता और टेनिस स्टार महेश भूपति की शादी को एक दशक पूरा हो गया है। लारा ने उनके और बेटी सायरा के साथ गुजारे खास पलों से भरा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि बहुत सारे उतार चढ़ाव के साथ हमने एक दशक पूरा कर लिया। मैंने तुम्हें पाया!! और मैं जानती हूं कि तुमने मुझे!! आगे तक हमारा साथ ऐसे ही बना रहे। आगे उन्होंने हैशटेग लगाते हुए लिखा ‘प्यार के दस साल’।
2 of 5
बेटी सायरा संग लारा दत्ता और महेश भूपति
- फोटो : Insatagram- @larabhupathi
इसके साथ ही उन्होंने परिवार की प्यारी प्यारी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनका खूबसूरत घर देखा जा सकता है। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने निजी जीवन की झलक फैंस संग साझा करते रहते हैं। लारा और महेश का एक घर मुंबई में है और दूसरा गोवा में। मुंबई वाला घर बांद्रा के पाली हिल में है जो उन्होंने 2012 में खरीदा था। उनका घर भी परिवार की तरह बेहद शानदार और आलिशान है।
3 of 5
लारा दत्ता और महेश भूपति
- फोटो : Insatagram- @larabhupathi
लारा दत्ता आखिरी बार डिज्नी हॉटस्टार की हंड्रेड सीरिज में नजर आई थीं। कई साल बाद इसे उनके एक्टिंग कमबैक की तरह लिया जा रहा था। एक साक्षात्कार में लारा ने कहा था कि जब सायरा का जन्म हुआ तो मेरी जिम्मेदारी थी कि उसके शुरुआती सालों में मैं उसके साथ रहूं। यही मेरी प्राथमिकता भी थी। इसलिए मैंने फिल्मों से ब्रेक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवार व दोस्तों संग लारा दत्ता और महेश भूपति
- फोटो : Insatagram- @larabhupathi
आगे उन्होंने कहा कि महेश और मैं इस बात के लिए बिल्कुल स्पष्ट थे कि हम दोनों में से कोई एक हमेशा सायरा के पास रहेगा। इसके अलावा अपने करियर के बारे में उन्होंने बताया था कि वे किसी दमदार भूमिका के इंतजार में हैं। खास करके उस रोल के इंतजार में जिसमें महिला का किरदार मजबूत हो।
विज्ञापन
5 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : Insatagram- @larabhupathi
बता दें कि लारा दत्ता सिर्फ अभिनेत्री या मॉडल ही नहीं बल्कि एक बिजनेस वुमन भी हैं। वह एक स्किन केयर प्रोडक्ट की निर्माता हैं। वह बताती हैं कि इन सब कामों के बाद उनके पास इतना समय नहीं बच पाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।