{"_id":"61ffcc6f40e2d201093039fb","slug":"lata-mangeshkar-was-listening-to-her-father-deenanath-mangeshkar-songs-at-the-last-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar Passed Away: अंतिम समय में अपने पिता के गीत सुन रही थीं लता मंगेशकर, अस्पताल में मंगवाया था ईयरफोन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar Passed Away: अंतिम समय में अपने पिता के गीत सुन रही थीं लता मंगेशकर, अस्पताल में मंगवाया था ईयरफोन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें निमोनिया भी हो गया था। इसी वजह से वह बीते एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन आखिर में वह मौत से जंग नहीं जीत पाईं। लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से बेहद प्यार करती थीं और इसी वजह से अपने आखिरी समय में भी स्वर कोकिला ने अपने पिता को याद किया।
इस बात की जानकारी वॉइस ओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी ने अपने एक इंटरव्यू में दी है। हरीश भिमानी ने बताया की अपने आखिरी समय में लता मंगेशकर वेंटिलेटर पर भी अपने पिता के गाने सुन रही थीं। इसके लिए उन्होंने पिता की रिकॉर्डिंग और एक ईयरफोन अस्पताल में मंगवाया था।
2 of 5
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि
- फोटो : Twitter @VVSLaxman281
हरीश भिमानी ने बताया कि लता अपने आखिरी समय में अपने पिता को बेहद याद कर रही थीं, जो एक नाट्य गायक थे। वह अस्पताल में पिता की रिकॉर्डिंग मंगवाकर उन्हें सुनने लगीं। इसके साथ ही वह उसे गाने की कोशिश भी कर रही थीं। पिता की रिकॉर्डिंग सुनने के लिए लता मंगेशकर ने दो दिन पहले ही अस्पताल में ईयरफोन भी मंगवा लिए थे, क्योंकि तब वह ठीक महसूस कर रही थीं। अपने पिता के गानों में वह पूरी तरह डूब गई थीं।
3 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने ये भी बताया कि वह गाना गाने के लिए मास्क हटा रही थीं और डॉक्टर उन्हें बार-बार आराम करने की सलाह दे रहे थे लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह अपने पिता से बात कर रही हैं। इसके बाद ही वह अचानक चुप हो गईं और फिर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि
- फोटो : Twitter @annamalai_k
लता मंगेशकर ने अनगिनत गाने गाए हैं लेकिन वह कभी अपने गाने नहीं सुनती थीं। इस बात की जानकारी भी हरीश भिमानी ने अपने एक इंटरव्यू में दी है। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर कभी अपना गाना नहीं सुनती थीं। उन्हें अपना गाना सुनने से डर लगता था। उनका मानना था कि वह अपने गाने को और अच्छे से गा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि
- फोटो : Twitter @IIMMDelhi
लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तब उन्होंने अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर को खो दिया था। स्वर कोकिला के पिता रंगमंच कलाकार और गायक थे। लता जी अपने पिता की वजह से ही संगीत की दुनिया से जुड़ पाई थीं। उन्होंने छोटी उम्र में ही पिता के साथ रियाज करना शुरू कर दिया था। वह हमेशा अपने पिता को अपना शिक्षक कहती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।