सब्सक्राइब करें

दीपिका की 'छपाक' पर आया फैसला, लक्ष्मी अग्रवाल की वकील ने दायर की थी याचिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
laxmi agarwal Lawyer Aparna Bhatt files plea to stay deepika padukone film chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म मुश्किल में पड़ गई थी। वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाए जाने की याचिका दायर की थी, जिसपर अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। बता दें कि अपर्णा ने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ा था । 

laxmi agarwal Lawyer Aparna Bhatt files plea to stay deepika padukone film chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

अपर्णा ने इस याचिका में कहा था कि उन्होंने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल के लिए केस लड़ा लेकिन उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है । इस वजह से वो चाहती हैं कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग जाए। ऐसे में अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फिल्म के मेकर्स को अपर्णा का नाम फिल्म में शामिल करने का आदेश दिया है।

laxmi agarwal Lawyer Aparna Bhatt files plea to stay deepika padukone film chhapaak
deepika padukone jnu violence - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इससे पहले फिल्म की कहानी पर कॉपी राइट का भी एक मामला सामने आया था। ये याचिका राकेश भारती नाम के एक लेखक ने दायर की थी । इसमें राकेश ने दावा किया था कि उन्होंने एसिड हमले की एक पीड़ित के जीवन पर कहानी लिखी थी। राकेश ने फिल्म में श्रेय दिए जाने की मांग की। इस मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति सच्ची घटनाओं से प्रेरित किसी कहानी पर कॉपीराइट का दावा नहीं कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
laxmi agarwal Lawyer Aparna Bhatt files plea to stay deepika padukone film chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों दीपिका जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पहुंची थीं। जेएनयू कैंपस में कुछ दिन पहले ही हिंसा हुई थी । इसमें कई छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए थे । दीपिका यहां घायलों से मिलीं । साथ ही हिंसा के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी बनीं । दीपिका के इस कदम की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
laxmi agarwal Lawyer Aparna Bhatt files plea to stay deepika padukone film chhapaak
deepika padukone jnu violence - फोटो : अमर उजाला

वहीं दीपिका पादुकोण के जेएनयू कैैंपस पहुंचने के बाद बॉलीवुड सितारे भी उनके समर्थन में आ गए। कई सितारों ने दीपिका का सोशल मीडिया पर समर्थन किया और उनकी बहादुरी की सराहना की। इन सितारों में सिमी ग्रेवाल, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, लीजा रे, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा का नाम शामिल है।

दीपिका पादुकोण की तारीफ करते ही ट्रोल हुआ पाकिस्तान, जल्दबाजी में ट्वीट करना पड़ा डिलीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed