फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lockup Contestent Sunita Ahuja Replies On Govinda Bringing Goli Said You Should Have Brought A Gun Too

गोविंदा लाए ‘गोली’ तो सुनीता ने भी दिया करारा जवाब- ‘बंदूक भी तो लाते’, एक्ट्रेस ने याद किया ‘लॉकअप’ का किस्सा

Sun, 12 Jul 2026 11:31 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:31 AM IST
सार

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा के ‘लॉक अप: सच या सजा’ शो में आने को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Lockup Contestent Sunita Ahuja Replies On Govinda Bringing Goli Said You Should Have Brought A Gun Too
सुनीता और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘लॉक अप: सच या सजा’ शो फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। सुनीता ने कहा कि उन्हें गोविंदा की एंट्री बहुत पसंद आई और उन्होंने उस पल को खूब एंजॉय किया। इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा की गोली जैब में लाने वाली बात पर भी मजाकिया जवाब दिया। 

विज्ञापन

गोली ही लेकर आया, बंदूक भी तो लाता
सुनीता ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मुझे बहुत मजा आ गया, वो पल ही बहुत मजेदार था।’ उन्होंने शो के दौरान गोविंदा के साथ हुई अपनी मजाकिया बातचीत को भी याद किया।

विज्ञापन

उन्होंने हंसते हुए बताया, ‘मैंने उससे कहा- अरे खाली गोली ही लेकर आया, बंदूक भी तो लाता। तो वो बोला कि तुम तो ऐसे ही गोली फेंककर मार देती हो। मैंने कहा, लगता भी नहीं तुझे। मेरी जुबान ही लगती है, गोली नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Lockup Contestent Sunita Ahuja Replies On Govinda Bringing Goli Said You Should Have Brought A Gun Too
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@ netflix_in

जब लॉकअप में पहुंचे गोविंदा
दरअसल, यह बातचीत तब हुई जब शो के दौरान फराह खान ने मजाक में गोविंदा से पूछा कि वो ‘गोली’ क्यों लेकर आए हैं। इस पर गोविंदा ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं तो जेब में गोली भी लेकर आया हूं। तुमने कहा था सीने पर मारना, तो अब मार लो।’ इस पर सेट पर सभी हंस पड़े और माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिया बड़ा सरप्राइज, बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर को स्टेज पर बुलाया

सुनीता के ये बयान उस समय भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने शो के प्रीमियर में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के कई अफेयर्स रहे और उनके रिश्ते में तीसरे व्यक्ति की एंट्री भी हुई, लेकिन उन्होंने प्यार की वजह से सब सहा।

Lockup Contestent Sunita Ahuja Replies On Govinda Bringing Goli Said You Should Have Brought A Gun Too
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
‘लॉक अप 2’ के बारे में 
‘लॉक अप’ एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है। पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed