फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Milap Zaveri On teaming up with Aditya Roy Kapur for his next film says Adi has a strong connect with masses

मिलाप जावेरी ने अपनी अगली फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को क्यों चुना? बोले- 'दर्शकों से उनका अच्छा कनेक्शन है'

Sun, 12 Jul 2026 11:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

Milap Zaveri On Aditya Roy Casting: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को मिलाप जावेरी की अगली फिल्म में देखा जाएगा, जो कि एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। मिलाप ने फिल्म के लिए आदित्य को क्यों चुना? उन्होंने इसकी वजह बताई है।

विज्ञापन
Milap Zaveri On teaming up with Aditya Roy Kapur for his next film says Adi has a strong connect with masses
मिलाप जावेरी-आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिलाप जावेरी अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वे आदित्य रॉय कपूर के साथ काम कर रहे हैं। यह एक्शन से भरपूर एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। मिलाप की इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभाने वाले हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर की कास्टिंग पर निर्देशक ने हाल ही में बात की।

विज्ञापन


इन फिल्मों से प्रेरित होगी अगली फिल्म
'सत्यमेव जयते' और 'मरजावां' जैसी एक्शन-एंटरटेनर फिल्में बनाने के लिए मशहूर मिलाप जावेरी ने बताया कि इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर उनकी पहली पसंद थे। निर्देशक ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा कि यह फिल्म 'आशिकी 2' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्मों के इमोशनल स्पेस से प्रेरित है, लेकिन साथ ही इसकी अपनी एक अलग पहचान भी होगी।
विज्ञापन


इस वजह से आदित्य रॉय को किया कास्ट
मिलाप जावेरी का कहना है, 'यह फिल्म अपने आप में खास है। यह 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'आशिकी 2' जैसी फिल्मों के जेनर की है, लेकिन इसकी अपनी खासियत है। इस बार मैं आम दर्शकों और खास दर्शकों, दोनों तक पहुंचना चाहता हूं यानी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स, दोनों जगह'। आदित्य फिल्म के लिए पहली पसंद क्यों थे, यह बताते हुए मिलाप ने कहा, 'आदि मेरी पसंद इसलिए थे, क्योंकि 'आशिकी 2' और 'मलंग' से साबित हो चुका है कि आम दर्शकों और महिला दर्शकों के साथ उनका जबर्दस्त जुड़ाव है। वह बेहतरीन एक्टर हैं। हैंडसम हैं। एक्शन के लिए उनकी फिजिक शानदार है। म्यूजिकल फिल्मों में वह बहुत अच्छे लगते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हर्षवर्धन राणे के साथ नहीं करेंगे काम?
मिलाप ने हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' का निर्देशन किया है। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वे और हर्षवर्धन दोबारा साथ काम नहीं करेंगे। मिलाप ने कहा, 'मैं जल्द ही हर्षवर्धन राणे के साथ फिर से काम करूंगा। मैं उन्हें पसंद करता हूं और वे मेरे दोस्त हैं। अच्छी बात यह है कि हर्ष के पास 'फोर्स 3' और 'सिला' जैसे कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और हम जल्द ही साथ में एक फिल्म जरूर करेंगे'। 


जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
बता दें कि आदित्य रॉय कपूर अभिनीत मिलाप की अगली फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' (2025) में देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' (2023) में मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed