क्रिकेटरों और बॉलीवुड का बहुत ही गहरा कनेक्शन रहा है. केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर भी बॉलीवुड की सुंदरियों के मोह से नहीं बच सके। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से लेकर विराट कोहली तक। सर विव रिचर्ड्स लेकर ड्वेन ब्रावो तक। इनमें से कई का प्यार तो मुकाम तक पहुंच जाता है लेकिन कइयों का साथ बीच सफर में ही छूट जाता है। आज हम आपको ऐसे ही पांच क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अफेयर इस वक्त बॉलीवुड की सुंदरियों के साथ चल रहा है। हालांकि यह देखना रोचक होगा कि इनमें से कितनों को प्यार में सफलता मिलती है और कितनों को नाकामी....
बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस कर रही हैं इन क्रिकेटरों को डेट, एक के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलने वाले धांसू ऑलराउंड और कैरीबियाई खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इन दिनों अफेयर को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। खास बात यह है कि जिस लड़की के साथ उनके अफेयर की खबरें आ रही हैं वह एक भारतीय है और मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। ब्रावो का उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रेजिमा रामजित से इसी साल ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद ब्रावो अपना ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर लगाना चाहते थे, लेकिन तभी उनकी मुलाकात भारतीय सुंदरी से हुई और दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। यह हसीन इंडियन लेडी कोई और नहीं बल्कि मिस इंडिया रह चुकी नताशा सूरी हैं। मीडिया में चल रही खबरों को अगर सही माने तो ब्रावो 2006 की मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा सूरी को डेट कर रहे हैं। नताशा सूरी ने ड्वेन ब्रावो के साथ अपनी एक तस्वीर खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
A post shared by Natasha Suri (@natashasuri) on
टीम इंडिया के तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह को लेकर भी मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि वह तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना के प्यार में प्यार के खोते खा रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले एक शो में राशि ने बुमराह से अफेयर को लेकर कहा था कि 'मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानती हूं और मैं उनसे कभी मिली भी नहीं हूं। मैं बस जानती हूं कि वह एक क्रिकेटर हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।' इस चैट शो में राशि ने अपने अफेयर के चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा, 'सोशल मीडिया पर किसी महिला के अफेयर की बात देखने पर दुख होता है।'
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और हेट स्टोरी 4' की बोल्ड एंड ब्यूटी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का रिश्ता भी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में उर्वशी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ पार्टी करती नजर आई थीं। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद लोग इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री एलि अवराम और हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर भी लोग इसी तरह की बातें कर रहे थे। दोनों कृणाल पांड्या की रिसेप्शन में भी एक साथ नजर आए थे।
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor (@urvashirautelaforever) on
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर भी ऐसी रिपोर्ट्स मिल रही है कि वह इन दिनों साउथ इंडियन एक्ट्रेस तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रही है। चहल और तनिष्का को कई मौकों पर मीडिया और फैंस ने एकसाथ देखा। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच काफी अच्छी समझ भी देखने को मिली। फैंस भी इस जोड़ी के एकसाथ होने पर खुश हैं क्योंकि तनिष्का साउथ इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय है और चहल टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं।