फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit shared a special video on 22nd marriage anniversary

22वीं मैरिज एनिवर्सरी: माधुरी दीक्षित ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, लिखा- जादुई साल...

Sun, 17 Oct 2021 12:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Oct 2021 12:41 PM IST
सार

माधुरी दीक्षित की शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
Madhuri Dixit shared a special video on 22nd marriage anniversary
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने से उस वक्त शादी रचाई थी, जब एक्ट्रेस अपने करियर की पीक पर थीं। 90 के दशक में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की जानकारी देकर फैंस को हैरान कर दिया था, क्योंकि दोनों ने बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। आज यानी 17 अक्तूबर को माधुरी और श्रीराम नेने की शादी को पूरे 22 साल हो गए हैं। इस खास दिन पर माधुरी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति श्रीराम नेने संग बिताए 22 साल की खूबसूरत झलक दिखाई है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, माधुरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में माधुरी और श्रीराम नेने की शादी की तस्वीर को लगाया गया है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इसके बाद वीडियो में रिसेप्शन और फिर बच्चों के साथ की तस्वीरों को शामिल किया गया है। इन तस्वीरों में माधुरी के खूबसूरत 22 साल की झलक दिख रही है और ये साफ नजर आ रहा है कि, माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)


 

इस स्पेशल वीडियो के साथ माधुरी ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ लिखा है, ‘एक साथ रहने के 22 जादुई साल @drneneofficial #22YearsOfTogetherness।' इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। माधुरी की इस वीडियो पर अर्जुन बिजलानी, रितेश देशमुख जैसे कई स्टार्स ने कमेंट किया है।

श्रीराम नेने ने भी शेयर किया वीडियो

इसके अलावा, माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए श्रीराम ने अपनी खूबसूरत पत्नी माधुरी को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी है। डॉक्टर श्रीराम नेने ने इस वीडियो में माधुरी संग बिताए खास पलों की तस्वीरों को शामिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में माधुरी पर खूब सारा प्यार भी लुटाया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)



वर्क फ्रंट की बात करें तो, माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। साल 2007 में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘आजा नचले’ से वापसी की। माधुरी जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। वह नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed