फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit and Shriram Nene Marathi film Panchak Teaser released movie releasing on 5 Janaury 2024

Panchak: माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की मराठी फिल्म का टीजर रिलीज, 'पंचक' के खौफ के साथ लगा कॉमेडी का तड़का

Sat, 02 Dec 2023 03:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Dec 2023 03:19 PM IST
सार

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की आरएनएम मूविंग पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म 'पंचक' का टीजर रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit and Shriram Nene Marathi film Panchak Teaser released movie releasing on 5 Janaury 2024
फिल्म 'पंचक' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में पति श्रीराम नेने के साथ निर्माता के रूप में अपनी आगामी मराठी फिल्म 'पंचक' की घोषणा की थी। इसके बाद से फैंस उत्साहित हो गए थे। अब फैंस के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की आरएनएम मूविंग पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म 'पंचक' रिलीज अगले साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


कॉमेडी से भरपूर है टीजर
टीजर में देखा जा सकता है कि हर कोई पंचक से खौफ में है तो अब हर किसी को डर है कि किसका नंबर चाहिए होगा। इस डर को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है। यह देखना मजेदार होगा कि सभी अपनी जान बचाने के लिए क्या सर्कस करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Animal Day 1 BO Collection: ‘एनिमल’ के अंतिम आंकड़ों के आगे सारे अनुमान ध्वस्त, ‘पठान’ को इतने करोड़ से धोया

फिल्म को मिला था स्टैंडिंग ओवेशन
जयंत जठार और राहुल अवाटे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (पीआईएफएफ) में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह फिल्म 15 अगस्त के बाद आरएनएम मूविंग पिक्चर्स के दूसरे प्रोडक्शन का प्रतीक है, जिसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया और इसे बहुत अच्छी समीक्षा मिली। कोंकण में फिल्माई गई 'पंचक' एक डार्क कॉमेडी है जो अंधविश्वास और मौत के डर से संबंधित है। फिल्म में मराठी फिल्म और टेलीविजन उद्योग और थिएटर के बेहतरीन कलाकार शामिल हैं और इसे सुरम्य कोंकण में शूट किया गया है।
Animal: मुंबई के सिनेमाघरों में रात दो बजे तक चलेंगे एनिमल के शो! फैंस की डिमांड बढ़ने के कारण लिया यह फैसला

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आरएनएम मूविंग पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'पंचक' का निर्देशन जयंत जठार और राहुल अवाटे ने किया है। फिल्म के कलाकार की बात करें तो 'पंचक' में आदिनाथ कोठारे, तेजश्री प्रधान, आनंद इंगले, नंदिता पाटकर, भारती आचरेकर, विद्याधर जोशी, सतीश अलेकर, सागर तलशिकर, दीप्ति देवी, आशीष कुलकर्णी और दिलीप प्रभावलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पांच जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
Alia Bhatt: रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने उठाया अपना पहला कदम, एनिमल के लिए अभिनेत्री ने यूं दी पति को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed