फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit at singer beyonce concert pose with husband doctor shriram madhav nene

Madhuri Dixit: सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में पहुंची 'धक-धक गर्ल' माधुरी, पति संग ऑन स्टेज दिए जबर्दस्त पोज

Mon, 11 Sep 2023 05:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 11 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

माधुरी दीक्षित सदाबहार अभिनेत्रियों में से एक हैं। पुरानी पीढ़ी हो या युवा, उनके फैंस की कमी नहीं है। हालही में माधुरी दीक्षित नेने ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर की है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit at singer beyonce concert pose with husband doctor shriram madhav nene
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माधुरी दीक्षित सदाबहार अभिनेत्रियों में से एक हैं। पुरानी पीढ़ी हो या युवा, उनके फैंस की कमी नहीं है। वे सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालही में माधुरी दीक्षित नेने ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर की है। इस पोस्ट में धक-धक गर्ल माधुरी एक कॉन्सर्ट में नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वह मशहूर पॉप आइकॉन और ग्रैमी अवार्ड सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में पहुंचीं थी। माधुरी दीक्षित के साथ में उनके पति श्रीराम नेने भी कॉन्सर्ट में पहुंचे। शेयर किए वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ काफी एंजॉय करती दिखाई दे रहीं हैं। इस कॉन्सर्ट को लेकर और पॉप सिंगर बेयॉन्से के बारे में एक्ट्रेस ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। अपने पोस्ट के कैप्शन में माधुरी ने एक सवाल किया, साथ ही उसका जवाब भी खुद एक्ट्रेस ने ही दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Madhuri Dixit at singer beyonce concert pose with husband doctor shriram madhav nene
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

माधुरी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'दुनिया पर कौन राज कर रहा है?' अपने ही सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, 'लड़कियां'। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि क्वीन बे हमारे ट्रिप की हाइलाइट बनीं। साथ ही माधुरी ने सिंगर बेयॉन्से की खूबसूरत परफॉर्मेंस के लिए उन्हें शुक्रिया कहा। साथ ही इस कॉन्सर्ट में शामिल कराने के लिए अपनी फ्रेंड अंजली रावल को भी थैंक्स कहा।


View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही उनकी बेयॉन्से के कॉन्सर्ट की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वहीं, इस पोस्ट पर यूजर्स ने काफी दिलचस्प कमेंट भी किए। 

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए सनी देओल, इतने दिनों तक यूएस में पिता का ध्यान रखेंगे एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed