फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   madhuri dixit celebrates 26th happy anniversary with hubby dr shriram nene

शादी की 26वीं सालगिरह पर माधुरी ने डॉ नेन को डेडिकेट किया रोमांटिक गाना, पति ने दिखाई अब तक के सफर की खास झलक

Fri, 17 Oct 2025 08:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 Oct 2025 08:38 PM IST
सार

Madhuri Dixit Dr Shriram Nene Happy Anniversary: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी की 26वीं सालगिरह है। इस मौके पर दोनों ने एक दूजे के लिए खास पोस्ट शेयर कर प्यार जताया है।

विज्ञापन
madhuri dixit celebrates 26th happy anniversary with hubby dr shriram nene
माधुरी दीक्षित और डॉ नेन - फोटो : इंस्टाग्राम@drneneofficial, madhuridixitnene

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जिन्हें 'धक-धक गर्ल' कहा जाता है, अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादीशुदा जीवन के 26 साल पूरे कर चुकी हैं। आज दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूजे को खास तरीके से शादी की 26वीं सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

माधुरी का पोस्ट
शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह पर माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनकी शादी की पुरानी तस्वीरें और दोनों की साथ वाली फोटो हैं। इसके साथ ही माधुरी ने खास गाना लगाया - 'तू है तो दिल धड़कता है....'। इसके साथ हा माधुरी ने कैप्शन में लिखा, 'पलों से यादों तक, जीवन में हाथ थामे चलने के 26 साल। सालगिरह मुबारक @drneneofficial'। संजय कपूर, नीमल कोठारी, मौनी रॉय और मनीष पॉल जैसे कई सितारों ने माधुरी और राम नेन को शादी की 26वीं सालगिरह की बधाई दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)


विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नेने का पोस्ट
डॉ. श्रीराम नेने ने भी इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया। इसमें दोनों की छुट्टियों और घूमने की तस्वीरें हैं। माधुरी की कुछ स्टाइलिश फोटो भी शामिल हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे, 26वीं सालगिरह मुबारक हो। एक और साल बीत गया और आने वाले कई साल में ढेर सारी खुशियां। तुम्हारे साथ हर साल बेहतर होता जाता है। आगे भी खुशियां, बच्चों की परवरिश, दुनिया बचाना, मनोरंजन करना और साथ में आगे बढ़ना।'

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)


विज्ञापन

माधुरी और नेने की शादी की कहानी
माधुरी और श्रीराम ने 17 अक्तूबर 1999 को अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में पारंपरिक तरीके से शादी की। यह समारोह निजी था और भारतीय फैंस की नजरों से दूर रहा। 2003 में उनके पहले बेटे अरिन का जन्म हुआ। छह साल तक माधुरी ने बॉलीवुड से दूर रहकर परिवार पर ध्यान दिया। बाद में भारत लौटीं तो डॉ. नेने उनके साथ आए। दोनों के दो बेटे हैं - अरिन और रयान। 2007 में माधुरी ने फिल्म 'आजा नचले' से बॉलीवुड में वापसी की।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा बरकरार, जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन

माधुरी का वर्कफ्रंट
आखिरी बार माधुरी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आई थीं। कथित तौर पर अब वह वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फ्रेंच सीरीज का रीमेक है और नागेश कुकुनूर निर्देशित कर रहे हैं। इसमें वे एक सीरियल किलर की गंभीर भूमिका में होंगी।

यह भी पढ़ें: शाहरुख ने बताया क्यों हैं सुपरस्टार? सलमान के परिवार को लेकर कही ये बात; मंच पर साथ नजर आए तीनों खान

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed