तस्वीर: माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन हुए ग्रेजुएट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यूं जाहिर की खुशी
माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। दरअसल, उनके बड़े बेटे अरिन ने ग्रेजुएट कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी एक मुस्कान से लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देने वाली अदाकारा माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। माधुरी अक्सर अपने फैंस के साथ अपने परिवार की और फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं फैंस भी दिल खोलकर माधुरी की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। दरअसल, उनके बड़े बेटे अरिन ने ग्रेजुएट कर लिया है।
माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक साथ कई ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'राम और मेरे लिए गर्व का पल है, क्योंकि अरिन ने हाई स्कूल से ग्रजुऐशन कैप के साथ ग्रेजुएट कर लिया है। अरिन को ग्रेजुएट करने के लिए बधाई।'
A proud moment for Ram and I, as Arin graduates from high school with flying colors 🎓 Congratulations Arin and to the graduating class of 2021. pic.twitter.com/2THE7VH3d4
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) May 30, 2021
अभिनेत्री ने अगले ट्वीट में लिखा, 'यह साल आप सभी के लिए काफी कठिन रहा है। स्थिति से ऊपर उठने और सफल होने के लिए आपका लचीलापन, ताकत, कड़ी मेहनत के लिए हम आपको सलाम करते हैं।'
इसके साथ ही माधुरी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'तो अपने जुनून का पालन करें और समझें कि एक दिन आपक पास करने की शक्ति होगी, इसका अच्छी तरह से उपयोग करें। आप जो कुछ भी करें, उसमें सफलता की कामना करते हैं। लव यू ऑलवेज।'
So, follow your passion and understand that one day you will have the power to make a difference, use it well. Wishing you success in everything you do. Love you always ❤️#ProudParent #Classof2021 #GraduationDay
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) May 30, 2021
बीते दिनों माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई। इस प्यारी सी तस्वीर में श्रीराम नेने और माधुरी एक दूसरे को गले लगाए दिख रहे हैं। माधुरी ने फुल स्लीव टॉप के साथ डंगरी पहनी है वही आउटफिट से मैच करते हुए सफेद जूते भी पहने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक चश्मा भी पहना है। वहीं बात करें श्रीराम नेने की आउटफिट की तो उन्होंने ऊपर नेवी ब्लू स्वेटर पहना है। शॉर्ट्स और व्हाइट स्नीकर पहने श्रीराम नेने इस तस्वीर मे काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं माधुरी दीक्षित भी इस तस्वीर में बेहद प्यारी लग रहीं।