‘उसे देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है’, महेश भट्ट ने नातिन राहा को बताया ईश्वर की देन; आलिया को लेकर कही ये बात
Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने अपनी पोती राहा और बेटी आलिया भट्ट को लेकर बात की। जानिए राहा को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा और आलिया के बॉलीवुड सफर पर कही ये बात…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट अक्सर अपनी नातिन व आलिया-रणबीर की बेटी राहा कपूर पर प्यार लुटाते रहते हैं। अब एक बार फिर महेश भट्ट ने राहा पर प्यार बरसाया है। महेश भट्ट ने राहा को ईश्वर का अशीर्वाद करार दिया। उनका मानना है कि तीन साल की राहा उनके परिवार में अपार खुशियां लेकर आई हैं।
मेरी नातिन बहुत समझदार है
ई-टाइम्स से बात करते हुए महेश भट्ट ने आलिया और रणबीर कपूर के राहा के माता-पिता बनने के बाद अपने इमोशनल बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राहा हमारे जीवन में ईश्वरीय आशीर्वाद की तरह आई। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने आलिया भट्ट के बॉलीवुड सफर को करीब से देखा है और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए उन्होंने क्या मुकाम हासिल किया है।
राहा को देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने कहा कि मेरी नातिन बहुत समझदार है और मुझे जीवन चक्र पर विचार करने का मौका देती है। उसकी ऊर्जा अद्भुत है। उसका दिमाग तेज है, मानो विकासवादी हो। वह आपको समय का एहसास कराती है।
बेटी और नातिन दोनों को एकसाथ आगे बढ़ते देख रहा हूं
निर्माता-निर्देशक ने आगे कहा कि वह एक ऐसे सुविधाजनक स्थान पर खड़े हैं जहां से वह अपनी बेटी और नातिन दोनों को देख सकते हैं। मुझे जीवन की वह निरंतरता दिखाई देती है जो सदियों से बहती आ रही है और आपके जाने के बाद भी जारी रहेगी। जीवन के बारे में इन दार्शनिक विचारों के बावजूद मैं एक सामान्य नाना हूं, जो अपनी नातिन के साथ जीवन को फिर से खोज रहे हैं। बस उससे बात करना, यही एक दिन के लिए काफी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की पाइपलाइन में स्पाई-यूनिवर्स की ‘अल्फा’ और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली ‘लव एंड वॉर’ दो बड़ी फिल्में हैं। ‘लव एंड वॉर’ में उनके साथ पति रणबीर कपूर और अभिनेता विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
वहीं रणबीर कपूर नितेश तिवारी की मच अवेटेड ‘रामायण’ में नजर आएंगे, जो दिवाली पर रिलीज होने वाली है। रणवीर ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे।