बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोडी को फैंस ने काफी पसंद किया है। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है, हालांकि कपल ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नजर आए हैं। लेकिन इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। मलाइका ने भी एक बार फिर से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है और इसी के साथ बॉलीवुड के गलियारों में इनके ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं।
Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- अपने व्यवहार को देखो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों मलाइका और अर्जुन कपूर को डिनर डेट पर साथ देखा गया था। इसके बाद ये तो साफ हो गया कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। उन्होंने एक-दूसरे को लेकर उड़ रहीं ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तब आने लगी थीं तब लोगों ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: भंसाली-यशराज फिल्म्स के साथ काम न कर पाने का अमीषा को है मलाल, एक्ट्रेस ने किया वजह का खुलासा
रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फैमिली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मलाइका ने बोनी कपूर, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें ज्यादा उड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: लेडी लव कटरीना संग बेहद अलग रोल करना चाहते हैं विक्की, बोले- मैं चुप रहने वाला व्यक्ति बनूंगा