फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: द केरल स्टोरी पर नहीं थम रहा विवाद, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने लगाया फिल्म पर प्रतिबंध

Mon, 08 May 2023 05:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 May 2023 05:21 PM IST
सार

द केरल स्टोरी के मुद्दे पर सोमवार को ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सीपीआई (एम) पर जमकर निशाना साधा।  सीएम बनर्जी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि बंगाल फाइल तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन
Mamata banerjee Government Ban Adah Sharma Starrer The Kerala Story in West Bengal
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगा दिया। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी फिल्म को कई राज्यों में कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ममता सरकार के मुताबिक राज्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने और शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। 

Raghav Juyal: शहनाज गिल को डेट नहीं कर रहे राघव जुयाल, बोले- सलमान भाई की तरह सिंगल हूं
Mamata banerjee Government Ban Adah Sharma Starrer The Kerala Story in West Bengal
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI
ममता बनर्जी ने साधा भाजपा-सीपीआई(एम) पर निशाना
सोमवार को द केरल स्टोरी के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सीपीआई (एम) पर जमकर निशाना साधा।  सीएम बनर्जी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि बंगाल फाइल तैयार की जा रही हैं। उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केरल फाइल क्या है? मैं सीपीआईएम का समर्थन नहीं कर रहा हूं, वे बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं। मेरे बजाय फिल्म की आलोचना करना उनका कर्तव्य था। मैं केरल के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि आपकी पार्टी बीजेपी के साथ काम कर रही है और वही पार्टी केरल फाइल भी दिखा रही है। पहले उन्होंने कश्मीर और फिर केरल को बदनाम किया।''
Preeti Shukla: प्रीति शुक्ला ने दुबई में किया देश का नाम रोशन, मिला इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अवॉर्ड

 
Mamata banerjee Government Ban Adah Sharma Starrer The Kerala Story in West Bengal
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
ममता सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर
ममता सरकार के इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उनका (विपक्षी) चेहरा बेनकाब हो रहा है, वे तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। फिल्म (केरल स्टोरी) पर प्रतिबंध लगाकर पश्चिम बंगाल अन्याय कर रहा है। हाल ही में बंगाल में एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की गई थी... ऐसे आतंकवादियों के लिए खड़े होकर आपको (ममता बनर्जी) क्या मिल रहा है...।"
Nyraa Banerjee: क्या नायरा बनर्जी ने निशांत मलखानी से कर ली है शादी? एक्ट्रेस ने किया सच का खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mamata banerjee Government Ban Adah Sharma Starrer The Kerala Story in West Bengal
विपुल अमृतलाल शाह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्माता ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, फिल्म को लेकर राज्य सरकारों के रुख पर अब द करेल स्टोरी के निर्माता का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की ओर से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और तामिलनाडु में थिएटर मालिकों के फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने को लेकर कहा कि अगर राज्य सरकारें हमारी बात नहीं मानेंगी तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Ab Dilli Dur Nahin: अब दिल्ली दूर नहीं का नया गाना 'महसूस हुआ' रिलीज, जुबिन की आवाज के कायल हुए फैंस

विज्ञापन
Mamata banerjee Government Ban Adah Sharma Starrer The Kerala Story in West Bengal
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही जमकर कमाई
बता दें कि तमाम विवादों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ आम लोगों की भी सराहना मिल रही है। यही वजह है कि इसे देखने के लिए टिकट खिड़की पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले वीकएंड पर 30 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि आज यानी सोमवार को भी फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। Bandaa: मनोज बाजपेयी की 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जुझारू वकील के किरदार में जंचे अभिनेता
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने 'लाल सिंह चड्ढा' में क्यों किया था काम, हैरान कर देगा यह खुलासा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed