हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्हें उनकी बोल्ड इमेज के लिए पहचाना जाता है। इन अभिनेत्रियों ने बड़े पर्दे पर जमकर इंटीमेट सीन दिए। हालांकि, उनका करियर बोल्डनेस के बाद भी कामयाब नहीं हो सका। आइए आपको कुछ ऐसी ही मशहूर अदाकाराओं के बारे में बताते हैं।
Bollywood: बोल्ड सीन देकर भी नहीं चल सका इन अभिनेत्रियों का करियर, बॉलीवुड में पैर जमाने में हुईं बुरी तरह फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म आशिक बनाया आपने से की थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और सोनू सूद भी थे। फिल्म में तनुश्री ने जमकर बोल्ड सीन दिए, जिसकी वजह से उनकी काफी चर्चा भी हुई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद भी तनुश्री ने कई फिल्मों में अपनी बोल्डनेस दिखाई, लेकिन उनका करियर लंबा नहीं चल सका।
Jeremy Renner: जेरेमी ने दुर्घटना के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, रयान रेनॉल्ड्स ने दी प्रतिक्रिया
उदिता गोस्वामी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत कम फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने अपनी शुरुआत फिल्म पाप से की थी। इसके बाद उन्होंने अक्सर और जहर में भी जमकर बोल्ड सीन दिए थे। काफी प्रयास करने के बाद भी उदिता दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना सकीं। अभिनेत्री लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बता दें कि उदिता ने मशहूर फिल्म निर्देशक मोहित सूरी से शादी की है।
Kangana Ranaut: 'मॉडलिंग में मेरी हाइट का मजाक उड़ाया जाता था', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं कंगना रणौत
नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में कदम रखते ही अपनी बोल्डनेस से लोगों को हैरान कर दिया था। फिल्म जूली में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए। हालांकि, इससे उनके करियर पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। अभिनेत्री की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती चली गईं और वह बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं।
Vikas Gupta: शोज से ज्यादा विवादों में घिरे रहे विकास गुप्ता, कभी छेड़छाड़ तो कभी करियर बर्बाद करने का लगा आरोप
गीता बसरा भी अब फिल्मों में शायद ही नजर आती हैं। फिल्म द ट्रेन की वजह से अभिनेत्री सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ जमकर इंटीमेट सीन दिए थे। अपनी बोल्डनेस से उन्होंने तब जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में फिल्मों में उनकी सक्रियता धीरे-धीरे कम होने लगीं। फिलहाल वह क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ शादी करके खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई साउथ सिनेमा और रोमांटिक-एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा, कही यह बात