राघव जुयाल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन राघव की एक्टिंग को जमकर तारीफ मिली थी। इसके अलावा वह फिल्म की अपनी को-स्टार शहनाज गिल को डेट करने की खबरों की वजह से भी पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं।
Raghav Juyal: शहनाज गिल को डेट नहीं कर रहे राघव जुयाल, बोले- सलमान भाई की तरह सिंगल हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है। बता दें कि दोनों की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब सलमान को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दोनों को चिढ़ाते देखा गया। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में युवा अभिनेता ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अफवाहों में कोई दम नहीं है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान द्वारा शहनाज गिल को 'मूव ऑन' की सलाह को जनता ने गलत समझ लिया।
Bandaa: मनोज बाजपेयी की 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जुझारू वकील के किरदार में जंचे अभिनेता
आगे बताते हुए, उन्होंने कहा कि जब आप लगभग तीन से चार महीने किसी फिल्म की शूटिंग में बिताते हैं, तो लोग दोस्त बन जाते हैं। उनके मुताबिक, शहनाज बिग बॉस का हिस्सा थीं, जहां दर्शक प्रतिभागियों की निजी जिंदगी से तीन महीने तक जुड़े रहते हैं, इसलिए यह एक ड्रग की तरह हो जाता है और लोग शो खत्म होने के बाद भी वह ड्रग चाहते हैं।
Onir: समलैंगिक बेटे के पिता से मिलने की भावुक कहानी पर ओनिर की अगली फिल्म, इम्तियाज, कबीर और रीमा भी साथ में
इस बातचीत में राघव ने यहां तक कह दिया कि वह सलमान खान की तरह सिंगल हैं। उनके मुताबिक वह दिन-रात शूटिंग कर रहे हैं। उनका फोकस अपनी फिल्मों पर इस कदर है कि वो वापस घर भी नहीं जा पा रहे हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि पहले जब वह टीवी करते थे, तो कुछ महीनों तक काम करते थे और फिर घर वापस चले जाते थे।
Shahrukh Khan: शाहरुख ने बेटे आर्यन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वह अभिनेता नहीं बनना चाहता, उसमें वे गुण नही
यही उनकी जीवनशैली हुआ करती थी, लेकिन वह फिल्में कर रहे हैं और वह इसमें नए हैं, तो बहुत कुछ किया जाना बाकी है। गौरतलब है कि 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान और राघव के अलावा पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, भूमिका चावला, वेंकटेश दग्गुबाती और अन्य ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
Nyraa Banerjee: क्या नायरा बनर्जी ने निशांत मलखानी से कर ली है शादी? एक्ट्रेस ने किया सच का खुलासा