फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Dhillon: अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sun, 11 Jun 2023 09:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Jun 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
Mangal Dhillon Passed Away Actor Yashpal Sharma confirmed news of his death
मंगल ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने  सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार आज (11 जून) पंजाब के उनके गांव नीलों कलां में शाम चार बजे किया जाएगा।

Snehal Rai: 'हां...मैं गोल्ड डिगर हूं', 21 वर्ष बड़े शख्स से शादी की ट्रोलिंग पर स्नेहल राय का बड़ा बयान
 

 

Mangal Dhillon Passed Away Actor Yashpal Sharma confirmed news of his death
मंगल ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

मंगल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते थे। साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में वह कैमियो रोल में दिखे थे। इसके बाद वह लगातार मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय रहे। 
Rubina Dilaik Accident: कार हादसे का शिकार हुईं रूबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट

Mangal Dhillon Passed Away Actor Yashpal Sharma confirmed news of his death
मंगल ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया था। अभिनेता का जन्म फरीदकोट के पंजाबी परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने यहीं से हासिल की। इसके बाद वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए। 
Rasha-Aaman Devgn: अभिषेक कपूर की फिल्म की तैयारियों में जुटे राशा-अमन, रेस्टोरेंट के बाहर आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Dhillon Passed Away Actor Yashpal Sharma confirmed news of his death
मंगल ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इसके बाद वह पंजाब लौट आए और फिर वहीं से स्नातक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर जॉइन किया। साल 1986 में उनके हाथ पहला टीवी सीरियल कथा सागर लगा। मशहूर टीवी शो बुनियाद ने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई।
Anupriya Goenka: सेक्रेड गेम्स में इंटीमेट सीन के दौरान कैसा था सैफ का रवैया? अनुप्रिया गोयनका ने किया खुलासा

विज्ञापन
Mangal Dhillon Passed Away Actor Yashpal Sharma confirmed news of his death
मंगल ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर में उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे धारावाहिकों में काम किया। बाद में, उन्हें फिल्मों के लिए रोल भी मिलने लगे। खून भरी मांग के बाद वह जख्मी औरत, दयावान, आजाद देश के गुलाम, प्यार का देवता, अकेला, दिल तेरा आशिक, दलाल, विश्वात्मा, निशाना जैसी फिल्मों में दिखे। अपने फिल्मी सफर में उन्होंने ज्यादातर नकारात्मक भूमिका ही निभाई। बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार फिल्म  तूफान सिंह में देखा गया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।
Sidhu Moose Wala: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शुभदीप से ऐसे बने थे गायक सिद्धू मूसेवाला, आज भी कायम है गानों का जलवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed