फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marathi actor Adinath Kothare will seen in Madhuri Dixit Marathi film Panchak

माधुरी दीक्षित की फिल्म में हुई इस मराठी एक्टर की एंट्री, जीत चुके हैं राष्ट्रीय पुरस्कार

Tue, 08 Oct 2019 09:22 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Oct 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Marathi actor Adinath Kothare will seen in Madhuri Dixit Marathi film Panchak
Adinath Kothare - फोटो : social media

मराठी अभिनेता-निर्देशक आदिनाथ महेश कोठारे के हाथ एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स लग रहे हैं।  पहले  जहां उनकी निर्देशित पहली फिल्म पाणी ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता तो वहीं एक्टर जल्द ही फिल्म 83 में खास किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप वेंगेसरकर की भूमिक निभाएंगे। अब आदिनाथ कोठारे के हाथ एक और प्रोजेक्ट लग गया है। यह एक मराठी फिल्म है जिसकी निर्माता अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। फिल्म का नाम पंचक है। हाल में इस फिल्म पर काम शुरू हुआ है।

विज्ञापन


माधुरी दीक्षित ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुहूर्त क्लेप का एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि जल्द ही यह वीडियो हटा दिया गया। ऐसी वजह सामने आई कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द की जानी है इस वजह से यह कदम उठाया गया। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी जिसमें आदिनाथ मुख्य किरदार में होंगे। वहीं अन्य मशहूर कलाकार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। यह आदिनाथ और माधुरी का साथ में दूसरा प्रोजेक्ट होगा। दोनों ने पहली बार फिल्म 15 अगस्त में काम किया था जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन


 हालांकि पंचक सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। इस फिल्म के माध्यम से वीडियो एडिटर जयंत जथर निर्देशक के तौर पर डेब्यू करेंगे। जयंत इससे पहले कच्चा लिम्बू, नटरंग और फैमिली कट्टा जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में माधुरी सिर्फ निर्माता के तौर पर नजर आएंगी या फिर वह एक्टिंग भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed