सब्सक्राइब करें

Michael Jackson- 'किंग ऑफ पॉप' बनकर दुनियाभर में छाए थे माइकल जैक्सन, जूतों ने खोला था मशहूर डांस मूव्स का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 29 Aug 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Michael Jackson birth anniversary know unknown facts about king of pop career struggle music album dance moves
माइकल जैक्सन - फोटो : अमर उजाला

माइकल जैक्सन ने अपने संगीत और डांस से दुनियाभर के फैंस के दिल पर राज किया। अपनी कलाकारी का जादू चला कर उन्होंने दुनियाभर में बहुत नाम कमाया। संघर्ष करते हुए माइकल आगे बढ़ते गए और वह 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से भी बच्चों बच्चों तक के बीच में मशहूर हो गए। उनके संगीत और डांस स्टेप्स का जादू फैंस पर इस कदर चला कि हर कोई उनकी नकल करना चाहता था। सबसे बड़े पॉप स्टार बनने का सफर माइकल जैक्सन की जिंदगी में बहुत खास था। उन्होंने सफलता का वह मुकाम हासिल किया था, जो उनके दुनिया से जाने के बाद भी फैंस के बीच कायम है। आज भी लोग माइकल के गाने और डांस के दीवाने हैं। आज माइकल जैक्सन का जन्मदिवस है, चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

Trending Videos
Michael Jackson birth anniversary know unknown facts about king of pop career struggle music album dance moves
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के इंडियाना प्रांत में हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत का काफी शौक था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही टैम्बोरिन और बौंगा बजाना शुरु कर दिया था। इसके बाद वह अपने भाई के पॉप ग्रुप से की थी, जिसके बाद धीरे-धीरे वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। साल 1971 में बतौर गायक उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। अपने करियर के साथ-साथ माइकल अपनी बॉडी और अपनी जिंदगी से भी बेहद प्यार था। माइकल जैक्सन का पहला एल्बम वर्ष 1982 में रिलीज हुआ, जिसका नाम ‘थ्रिलर’ था। इस एल्बम ने रिकॉर्डतोड़ कमाई दर्ज की। इसके बाद माइकल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Jackson birth anniversary know unknown facts about king of pop career struggle music album dance moves
माइकल जैक्सन - फोटो : instagram

माइकल जैक्सन म्यूजिक वीडियो 'स्मूथ क्रिमिनल' में अपने डांस मूव्स से हर किसी को चौंका दिया था। माइकल ने इसमें 45 डिग्री टिल्ट डांस मूव किया था, जिसे देख हर कोई हैरान था, क्योंकि एक आम व्यक्ति 20 डिग्री का ही एंगल बना सकता है और जो डांस में माहिर है, वह ज्यादा से ज्यादा 30 डिग्री का एंगल बना सकता है, लेकिन माइकल के इस कारनामे ने सभी को हैरत में डाल दिया। इसके बाद साइंटिस्ट के बीच भी इसे लेकर चर्चा छिड़ गई कि आखिर माइकल ऐसा कैसे कर पाते थे। न्यूरो सर्जन की टीम ने शोध कर पता लगाया कि माइकल के इस डांस मूव का राज उनके जूतों में छिपा था। माइकल के जूते उन्हें बेहतरीन डांस मूव्स करने में काफी सपोर्ट करते थे।

Michael Jackson birth anniversary know unknown facts about king of pop career struggle music album dance moves
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उनके जूतों का आकार कुछ इस प्रकार था, जिसके जरिए वह अपनी बॉडी को ज्यादा मोड़ने में सक्षम थे। कहा जाता है कि उनके जूतों के नीचे ट्राएंगल सपोर्ट था, जिसके जरिए कील से बने धातु में उनके जुटे अटक जाते थे, जिसके सहारे वह अपनी बॉडी को 45 डिग्री के एंगल तक मोड़ लेते थे। हालांकि, इसके लिए भी उन्होंने काफी मेहनत की थी, जो और किसी डांसर के बस की बात नहीं थी।

विज्ञापन
Michael Jackson birth anniversary know unknown facts about king of pop career struggle music album dance moves
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

डांस के अलावा माइकल जैक्सन अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में आ जाते थे। उन्होंने कई बार अच्छा दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। इसके लिए उनकी आलोचना भी खूब हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने त्वचा का रंग बदलने के लिए भी सर्जरी करवाई थी। माइकल जैक्सन 150 वर्षों तक जीना चाहते थे, जिसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन बेड पर सोते थे। कहा जाता है कि लोगों से हाथ मिलाने से पहले वह दस्ताने पहना करते थे। इसके साथ ही वह अपने साथ 12 डॉक्टरों की टीम को भी रखते थे। उन्होंने योग करने के लिए 15 ट्रेनर की टीम अलग से रखी थी, लेकिन 51 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 25 जून 2009 को माइकल का निधन हो गया। माइकल को लेकर कहा जाता है कि उनकी मौत ड्रग्स ओवरडोज के कारण हुई थी। वहीं, कुछ रिपोर्ट में उनकी सर्जरी को भी उनकी मौत का एक कारण बताया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed