फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss Universe 2021: भारत के लिए गर्व का पल, हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ "Congratulations India"

Mon, 13 Dec 2021 10:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Dec 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Miss Universe 2021: Social Media Reaction on Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe
हरनाज संधू - फोटो : Amar Ujala

करीब 21 साल बाद भारत के पास मिस यूनिवर्स का ताज वापस आ गया है। जैसे ही चंडीगढ़ की हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया, सोशल मीडिया पर #HarnaazSandhu ट्रेंड करने लगा। हर कोई उनको बधाई देने के लिए उतावला नजर आया। थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर हरनाज को बधाई देने वालों के बीच होड़ लग गई। ट्विटर, फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर भी हरनाज छा गईं।



ट्विटर पर प्रियंका शुक्ला ने लिखा- मिस इंडिया 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज घर ले आईं। बधाई हो हरनाज संधू। 
 

Miss Universe 2021: Social Media Reaction on Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe
मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
अशोक पंडित ने अपने ट्विटर पर लिखा चंडीगढ़ की हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स बनने के लिए हार्दिक बधाई। यह भारत के लिए गर्व का पल हे। रक्षामणि कुमारी ने लिखा- मिस इंडिया को मिला मिस यूनिवर्स का ताज। बधाई हरनाज संधू। 


 
Miss Universe 2021: Social Media Reaction on Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू - फोटो : Instagram
मेहर शेख ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हरनाज द्वारा दिए गए जवाब का वीडियो अपलोड करते हुए लिखा- वे सशक्त शब्द, खुद पर विश्वास करो...सही कहा हरनाज संधू। भारत को मिस यूनिवर्स 2021 के लिए बधाई। नितिन शर्मा ने लिखा हरनाज संधू को 70वें मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। वह 80 प्रतिभागियों में शीर्ष पर रहीं। 21 साल बाद बड़ी उपलब्धि...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe 2021: Social Media Reaction on Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान से ट्विटर हैंडल पर लिखा- हेलो! लड़की तुमने भारत को गौरवान्वित किया। सच में यह अविस्मरणीय क्षण हैं। अर्पिता चटर्जी ने ट्विटर पर हरनाज को बधाई देते हुए लिखा- करीब 20 साल बाद भारत की लड़की फिर से ब्रह्मांड विजय कर वापस आई। ताज वापस लाने के लिए बधाई हो हरनाज संधू। सोशल मीडिया यूजर अक्षय ने लिखा हनाज संधू ने बेहतर जवाब दिया। मिस यूनिवर्स 2021 बनने के लिए उन्हें बधाई। भारत को तुम पर गर्व है। 

विज्ञापन
Miss Universe 2021: Social Media Reaction on Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

पेशे से एक मॉडल हैं हरनाज
पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed