{"_id":"62386a28ebb3ec3d845e0277","slug":"monalisa-shared-childhood-pictures-on-her-brother-birthday-and-wish-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: मोनालिसा ने बड़े भाई को दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर फैंस को बताई मजेदार बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: मोनालिसा ने बड़े भाई को दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर फैंस को बताई मजेदार बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी और अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वही, अब मोनालिसा ने अपने भाई के जन्मदिन के मौके पर काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने दोनों के बचपन की झलक भी दिखाई है। बचपन की तस्वीर में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोनालिसा अपने भाई के साथ बैठी हुई हैं। इस तस्वीर दोनों भाई-बहन के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है। दूसरी तस्वीर मोनालिसा और उनके भाई की बचपन की है। इस तस्वीर में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। बाकी तस्वीरों में भी मोनालिसा अपने भाई के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में दोनों भाई-बहन के साथ उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं।
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने अपने बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे दादा...शांतनु बिस्वास... हम दोनों की जन्म की तारीख एक ही है।' सोशल मीडिया पर मोनालिसा और उनके भाई की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों को अब तक 22 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोनालिसा और विक्रांत सिंह
- फोटो : social media
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। लेकिन अब वह टीवी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वह सबसे पहले टीवी सीरियल 'नजर' में दिखाई दी थीं। इस सीरियल में मोनोलिसा ने डायन मोहना का किरदार निभाया था। इन दिनों मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।