{"_id":"61cf4f1e22125d53624b3d94","slug":"money-laundering-case-sukesh-chandrashekhar-claims-relationship-with-jacqueline-fernandez-says-i-am-not-a-thug","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया रिश्ते का दावा, कहा- मैं ठग नहीं हूं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया रिश्ते का दावा, कहा- मैं ठग नहीं हूं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:44 AM IST
सार
200 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि वह जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशन में था और यही कारण है कि उसने एक्ट्रेस को गिफ्ट दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुकेश और जैकलीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
200 करोड़ की ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेकर से जुड़े मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में अब तक नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई स्टार्स फंस चुके हैं। इस केस में अब तक सामने आया है कि सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए थे। इतना ही नहीं, दावा तो ये भी किया जा चुका है कि जैकलीन और सुकेश एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं अब सुकेश ने जेल के अंदर से एक पत्र लिखा है, जिसमें दावा किया है कि वह अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशन में था और यही वजह है कि उसने एक्ट्रेस को करोड़ों के गिफ्ट दिए थे।
2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुकेश के वकील अनंत मलिक ने एक प्रेस नोट जारी किया है, जो सुकेश चंद्रशेकर द्वारा लिखा गया है। एएनआई के मुताबिक, इस नोट में सुकेश ने खुद को ठग बोलने पर एतराज जताया है। उसने कहा है कि वह एक ठग नहीं है और उनसे पैसे लेने वाले जेल अधिकारियों की जांच क्यों नहीं की जाती है। सुकेश ने ये भी कहा कि उनके बारे में बहुत कुछ कहा और निर्देशित किया जा रहा है लेकिन यह कहना गलत है कि वह एक "धोखेबाज" या "ठग" है क्योंकि उन्हें अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया है।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : Instagram
इस बयान में सुकेश ने ये भी दावा किया है कि वह अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ एक रिश्ते में था। सुकेश ने कहा, ‘मैं जैकलीन के साथ रिलेशन में था और यही कारण है कि मैंने एक्ट्रेस को गिफ्ट दिए हैं। इस दौरान, किसी भी तरह का लेन-देन मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़ा मामला है। इस मामले से जैकलीन का कोई लेना-देना नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ ठगी मामले में जैकलीन का नाम सामने आने से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले में प्रवर्तन निदेशालय कई बार जैकलीन से पूछताछ कर चुका है। इसके साथ ही ईडी आरोपी सुकेश की तरफ से दिए गए सारे तोहफे जब्त करने की प्रोसेस में है। इतना ही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को भारत से बाहर जाने के लिए मना किया है।
विज्ञापन
5 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उनके परिवार से 200 करोड़ रुपए की ठगी की। खबरों के मुताबिक, सुकेश इन्हीं पैसों को फिल्मी कलाकारों पर लुटा रहा था। इसके लिए सुकेश ने जेल से ही फोन पर कई अभिनेत्रियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाया था। खबरों की मानें तो चाहत खन्ना, नेहा कपूर और नोरा फतेही ने सुकेश से तिहाड़ जेल में कई बार मुलाकात की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।