ये हैं बॉलीवुड की 5 चौंकाने वाली शादियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात की सूचना जॉन ने ट्विटर पर दी। कुछ समय पहले ही जॉन ने प्रिया के साथ सगाई की थी लेकिन शादी की तारीख के बारे में वह बताने से हमेशा कतरा रहे थे।
गुपचुप तरीके से हुई इस शादी की खबरे पहले भी आ चुकी हैं। इससे पहले पिछले साल खबर आई थी कि जॉन ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर ली है, हालांकि तब अब्राहम ने इस बात को सिरे से ही खारिज किया था।
धर्मेंद्र ने शादी से चौंकाया
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र की शादी सबसे नाटकीय शादियों में से एक रही है। शादीशुदा धर्मेंद्र हेमा मालिनी से लंबे समय तक अफेयर में थे। साउथ इंडियन हेमा मालिनी का परिवार इस शादी के बिल्कुल खिलाफ था।
पर धर्मेंद्र ने कुछ ऐसा किया कि सब चौंक गए। धर्मेंद्र ने अपना धर्म बदलकर हेमा के साथ दूसरी शादी कर ली। इस बात की भनक लोगों को तब लगी जब शादी हो चुकी थी।
सुनील दत्त की चौंकाने वाली शादी
सुनील दत्त ने नरगिस के साथ चौंकाने वाली शादी की थी। नरगिस लंबे समय तक राजकपूर की प्रेमिका रहीं। उन्हें उनकी पत्नी के तौर पर देखा जाने लगा था। लेकिन नरगिस राजकपूर से दूर हो गईं।
फिर नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त आएं। फिल्म मदर इंडिया में नरगिस, सुनील दत्त की मां का रोल कर रहीं थीं। इसी फिल्म के बीच इनके बीच अफेयर हुआ और इन्होंने चुपचाप शादी रचा ली।
सैफ अली खान की दोनों शादी
सैफ अली खान की पहली शादी भी चौंकाने वाली रही है। उनका अमृता सिंह से अफेयर जगजाहिर था। अमृता सिंह, सैफ से बड़ी थीं। माना जाता है कि इन दोनों का परिवार इस शादी के खिलाफ था।
लेकिन इस बीच सैफ और अमृता ने एक चौंकाने वाला काम किया। सैफ और अमृता ने शादी करके दुनिया को बताया कि अब वह शादी-शुदा हैं। हालांकि सैफ की यह शादी टूट गई और उन्होंने करीना से दूसरी शादी की।
श्रीदेवी की शादी भी चौंकाने वाली
अभिनेत्री श्रीदेवी की शादी भी चौंकाने वाली रही है। श्रीदेवी का नाम मिथुन के अलावा उस समय के कुछ और नायकों के साथ जुड़ रहा था। लेकिन श्रीदेवी ने अपनी उम्र से बड़े और शादीशुदा बोनी कपूर को जीवन साथी चुनने का फैसला लिया।
श्रीदेवी की शादी आनन-फानन हुई। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह थी कि श्रीदेवी शादी के पहले मां बन गईं थीं और वह नहीं चाहती थीं कि इस बारे में कुछ भी गाँसिप बने।