Priyanka Chopra: मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी के लिए लिखा प्यारा नोट, बेटी को कहा शुक्रिया
मदर्स डे के इस खूबसूरत मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी को थैंक्यू कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा शनिवार को परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई के लिए भारत आईं है। वहीं, मदर्स डे के इस खूबसूरत मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन से जुड़ी सभी मजबूत महिलाओं को धन्यवाद दिया है। साथ ही बेटी मालती को भी शुक्रिया कहा है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखी यह बात
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी, मां मधु और सासु मां डेनिस के साथ तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी मां, दादी और निक जोनस की मां डेनिस का शुक्रिया अदा किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मैं बहुत खुश किस्मत हूं कि मुझे हमेशा एक मां का प्यार मिला है। मेरी मां सबसे मजबूत महिला है जिन्हें मैं जानती हूं, और उनकी मां भी थीं। मैं उन महिलाओं के वंश से आती हूं जो योद्धा हैं और मुझे उनमें से कई ने पाला है। मेरी मां, मेरी मौसी, मेरी दादी मां। थैंक्यू मां, आप मेरे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा हैं। मैं इससे ज्यादा महान नहीं हो सकती कि मेरे हो।
View this post on Instagram
बेटी मैरी को लेकर लिखी प्यारी बात
उन्होंने आगे लिखा- उन सभी माताओं के लिए जिन्होंने जानने और उनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला है और जिन्हें मैं नहीं जानती हूं, आप सुपरहीरो हैं। एक नई मां के रूप में मेरे मन में उन सभी पालन पोषण करने वालों के लिए बहुत सम्मान हैं, जो खुद को अगली पीढ़ी के लिए समर्पित करते हैं। मेरा सभी को आभार। साथ ही एक असाधारण बेटे को पालने के लिए और हमारे परिवार को आपके दिए गए सभी प्यार के लिए धन्यवाद। मैं बहुत भाग्यशाली हूं, और आई लव यू मालती मैरी। मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि आपने मुझे चुना।
Zareen Khan: सलमान खान के बिना मुश्किल था इंडस्ट्री में आना, जरीन खान ने अभिनेता की तारीफों के बांधे पुल
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में रिलीज सीरीज सिटाडेल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं, अब एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एक्शन-थ्रिलर का तड़का